Advertisment

गया में Goods Train हुई बेपटरी, अधिकारी जुटे पटरी पर लाने की कवायद में

गया: रेल दुर्घटनाओं का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा। आये दिन कोई न कोई ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त होने की खबरें आते रहती है। ताजा मामला है गया की जहां एक मालगाड़ी बेपटरी हो गई। मालगाड़ी की बोगियां बेपटरी होने की जानकारी मिलने के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद रेलवे के आलाधिकारी मौके पर पहुंच कर बोगियों को पटरी पर लाने की कवायद में जुट गए।

मामला मानपुर के रसलपुर रेलवे गुमटी की है जहां एक मालगाड़ी की 12 बोगी पटरी से उतर गई। बताया जा रहा है कि मालगाड़ी झारखंड से कोयला लेकर बाढ़ जा रही थी तभी इसके 12 बोगी पटरी से उतर गई। बता दें कि डेडिकेटेड फ्रंट कॉरिडोर के तहत हाल ही में ये पटरियां बिछाई गई थी जिस पर सिर्फ मालगाड़ियों का परिचालन किया जाता है।

कॉरिडोर में तीन महीने पहले ही रेल का परिचालन शुरू हुआ था। मामले में स्थानीय लोगों ने कहा कि बारिश की वजह से पटरी धंस गई थी जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। हालांकि रेलवे की तरफ से घटना के कारणों को लेकर कोई बयान नहीं दी गई है। फ़िलहाल घटना की जानकारी मिलने के बाद रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच कर बोगियों को पटरी पर लाने की कवायद में जुट गए हैं।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  छठ पर्व के बाद Pappu Yadav करेंगे संकल्प यात्रा, सीएम नीतीश को लेकर कहा..

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Goods Train Goods Train

Goods Train

Sahdevkhap News: गया में कुएं में जहरीली गैस से चार लोगों...

गया के डोभी थाना क्षेत्र में कुएं में जहरीली गैस की चपेट में आने से चार ग्रामीणों की मौत हो गई। दो शव निकाले...

JPSC Scam: पूर्व चेयरमैन एल खियांग्ते ने डेटा कॉपी करने की...

 14वें JPSC फर्जीवाड़ा मामले में पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते पर छापेमारी के बाद डेटा कॉपी करने का आरोप है। CID ने कंप्यूटर और पेन...

Chamoli Tunnel Accident: झारखंड के मजदूर भी फंसे, चमोली में टनल...

 उत्तराखंड के चमोली में विष्णुगाड पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की टनल में हादसे के बाद झारखंड के कई मजदूर फंसे। सीएम हेमंत सोरेन ने धामी...