Dhanbad-आंगन में बना गोफ, बाल-बाल बचे बच्चे

Dhanbad– आंगन में बना गोफ – सिजुआ भद्रीचक के रहने वाले मकसूद आलम के घर के आंगन में अचानक से गोफ बनने से अफरा तफरी मच गई.

अचानक से गोफ बनने से आंगन में खेलते बच्चे बाल-बाल बच गये. मकसूद आलम ने बताया कि

घर का दरवाजा खोलकर जब वह बाहर निकले तो सामने चार मीटर का गोफ था.

गोफ निर्माण से पूरे इलाके में फैली दहशत

खबर फैलते ही पूरे इलाके में दहशत फैल गयी, लोग भागे-भागे मकसूद आलम की घर की ओर दौड़ पड़े.

स्थानीय लोगों का घर-आंगन में बनते इस गोफ के लिए टिस्को को जिम्मेवार मान रहे हैं.

उनका आरोप है कि इलाके में लगातार खनन के बावजूद टिस्को की ओर से इस समस्या का समाधान के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया.

आंगन में बना गोफ – टिस्को भेलाटांड कोलियरी का कारण बन रहा है गोफ

बतलाया जा रहा है कि मकसूद आलम यहां के खाताधारी रैयत हैं,

उनकी जमीन के बगल में टिस्को भेलाटांड कोलियरी का संचालन किया जा रहा है.

कई सालों से कोयले की निकासी हो रही है.

कोयले की इस निकासी के कारण रैयतों के निजी जमीन पर भू धंसान हो रहा है.

इससे पहले भी निकटवर्ती  सरकारी विद्यालय में गोफ बनने की घटना हो चुकी है.

बहरहाल खबर मिलते ही टिस्को के अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच चुके हैं, गोफ को भरने की कवायद शुरु हो चुकी है.

रिपोर्ट- सूरजदेव

Saffrn

Trending News

सिवान रेलवे स्टेशन पर नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई,...

सिवान : सिवान रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर गश्त के दौरान सुरक्षा बलों की नजर दो संदिग्ध लावारिस बैगों पर पड़ी। बैगों की...

Jharkhand Academic Council: जैक की मैट्रिक और इंटर कंपार्टमेंटल परीक्षा का...

झारखंड एकेडमिक काउंसिल की मैट्रिक और इंटर कंपार्टमेंटल परीक्षा का रिजल्ट अब तक जारी नहीं हो सका है।Jharkhand Academic Council रांची: जैक की मैट्रिक...

Jharkhand Crime News: कोयला कारोबारी और होटल संचालक को मिली रंगदारी...

 झारखंड में कोयला कारोबार और होटल उद्योग से जुड़े लोगों को रंगदारी के लिए धमकी मिलने के मामले सामने आए हैं। पुलिस कॉल, ऑडियो...

बिहार MLC चुनाव : NDA की तरफ से उम्मीदवारों की हो...

पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। जनता दल यूनाइटेड (JDU), भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बाद लोक...

World Environment Day 2026: पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लें झारखंडवासी, वन...

विश्व पर्यावरण दिवस 2026 पर झारखंड वन विभाग ने राज्यवासियों से पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, जल संरक्षण और प्लास्टिक प्रदूषण रोकने के लिए सक्रिय भागीदारी...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img