Google ने शादी डॉट कॉम समेत इन ऐप्स को वापस लिया प्ले स्टोर में, भारत सरकार के विरोध के बाद पलटा फैसला!

Desk. खबर सर्च इंजन Google से जुड़ी हुई है। भारत सरकार के विरोध के बाद गूगल ने शादी डॉट कॉम और नौकरी डॉट कॉम समेत कई भारतीय ऐप्स को अपने प्ले स्टोर में वापस ले लिया है। बता दें कि कल गूगल ने भारत के कई ऐप्स को अपने प्ले स्टोर से हटा दिया था।

Google ने इन ऐप्स को वापस लिया

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछले साल गूगल ने कुछ ऐप्स डेवलपर को चेतावनी दी थी। इस बीच कल शुक्रवार को खबर आई कि Google ने शादी डॉट कॉम, नौकरी डॉट कॉम समेत 10 भारतीय ऐप्स को अपने प्ले स्टोर से हटा दिया है। इसके बाद भारत सरकार ने इसका विरोध किया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह मामला सर्विस फीस पेमेंट नहीं देने से जुड़ा हुआ है। कई स्टार्टअप चाहते थे कि गूगल की ओर से चार्ज नहीं लगाया जाए और फिर उन्होंने पेमेंट नहीं की। इस बीच गूगल ने एक्शन लेते हुए 10 ऐप्स को अपने प्ले स्टोर से हटा दिया है। हालांकि भारत सरकार के विरोध के बाद गूगल ने इन ऐप्स को फिर से अपने प्ले स्टोर में शामिल कर लिया है।

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...