सरकार सख्‍त! हर हाल में चलेगा राजस्व महाअभियान! हड़ताल का नहीं पड़ेगा असर…

सरकार सख्‍त! हर हाल में 20 सितम्बर तक चलेगा राजस्व महाअभियान! अमीनों के हड़ताल के बाद भी डटी है सरकार, दिया राजस्‍व महाअभियान चलाने का आदेश। गांव-गांव जाकर जमाबंदी पत्र देने का सख्त आदेश!

पटना: बिहार सरकार ने प्रदेश के आम लोगों के जमीन से जुड़ी बड़ी समस्‍या का समाधान कर दिया है। हालांकि अमीनों ने हड़ताल कर दिया है, लेकिन इसे लेकर सरकार सख्‍त है। सरकार की ओर से कठोर कदम उठाने का मन बना लिया है। राजस्व विभाग का कहना है कि इस अभियान में कोई बाधा नहीं बन सकता है। विभाग की ओर से अमीनों को इस महाअभियान में साथ देने का आदेश दिया है। बताते चलें यह ‘राजस्‍व महाअभियान’ 16 अगस्‍त से शुरू हुआ है और 20 सितंबर तक चलेगा।

अब राजस्‍व कर्मचारी आएंगे घर

सरकार की ओर से ये फैसला उन लोगों की परेशानी को ध्‍यान में रख कर लिया गया है, जिन्‍हें अपनी जमीन के कागज सही कराने के लिए दफ्तरों के चक्‍कर लगाने पड़ते थे। इस दौरान राजस्व कर्मियों को गांव-गांव और घर-घर जाकर किसानों और भू-स्वामियों को उनकी ऑनलाइन जमाबंदी की प्रति उपलब्ध कराएंगे। गौर करने वाली बात ये है कि जमीन के जिन कागजों को ठीक कराने के लिए सरकारी बाबुओं के दफ्तर और कर्मचारियों के आगे पीछे दौड़ना पड़ता था, अब राजस्‍व विभाग के कर्मचारी उन कागजों का सत्‍यापन करने घर घर जाएंगे।

जमाबंदी कागजात में कमी मिली तो समाधान होगा तुरंत

इस राजस्‍व महाअभियान के तहत राजस्‍व कर्मचारी घर-घर जाकर जमाबंदी पत्र देंगे। अगर किसी कागजात में कोई कमी या गलती मिलती है, तो वहीं मौके पर संशोधन का आवेदन लिया जाएगा। बंटवारा और उत्तराधिकार दाखिल-खारिज के फॉर्म भी गांव में ही उपलब्ध कराए जाएंगे।

पंचायत स्तर पर सुविधा

विभाग की ओर से राजस्‍व कर्मियों को हर पंचायत में शिविर लगाने का आदेश दिया है। जहां लैपटॉप और ऑनलाइन सुविधा से तुरंत पंजीकरण और आवेदन की प्रक्रिया पूरी होगी। आवेदन करने के बाद उसका रसीद नंबर मोबाइल पर भेजा जाएगा, जिससे लोग खुद अपने आवेदन की स्थिति देख सकेंगे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  बिहार के कनेक्टिविटी की नई उड़ान, औंटा –सिमरिया महासेतु का 22 को पीएम करेंगे उद्घाटन

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...