Advertisment

बिहार में वसूला गया करीब 29 हजार करोड़ रुपया GST, राज्य के राजस्व में मुख्य योगदान

वाणिज्य कर (GST) संग्रह में 8.84 प्रतिशत की राजस्व वृद्धि। वित्तीय 2024-25 वर्ष में जीएसटी वसूली और पेट्रोल से राजस्व वसूली में रहा मुख्य योगदान। 22.37 करोड़ की राशि की मुआवजे के रूप में हुई वसूली

पटना: बिहार सरकार के वाणिज्य कर विभाग की ओर से वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए अस्थायी तुलनात्मक राजस्व संग्रह रिपोर्ट (प्रोविजनल कंपरेटिव रेवेन्यू कलेक्शन) जारी कर दी गई है। जिसमें वसूले गए राजस्व में कुल 8.84 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। आंकड़े बताते हैं कि पेट्रोल से होने वाली राजस्व वसूली में सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की गई है। यह वृद्धि बिहार सरकार की प्रभावी कर नीति और आर्थिक प्रबंधन से संभव हो सका है।

GST संग्रह में कुल 5.58 प्रतिशत की वृद्धि

वित्तीय वर्ष 2024-25 में GST से कुल 29,359.76 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 5.58 प्रतिशत अधिक है। इसमें एसजीएसटी से कुल 9,911.68 करोड़ रुपये, आइजीएसटी सेटलमेंट से कुल 19,370.02 करोड़ तथा सबस्यूम्ड टैक्स के बकाये संग्रह से कुल 55.69 करोड़ रुपये की प्राप्ति हुई है। इसके अतिरिक्त, 22.37 करोड़ की राशि मुआवजे के रूप में वसूली गई है।

गैर-जीएसटी संग्रह में 17.54 प्रतिशत की वृद्धि

राजस्व की मामले में गैर-GST श्रेणी में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। इस मद में कुल 12,226.99 करोड़ रुपये का संग्रह किया गया है। जिसमें पेट्रोल से 10,516.05 करोड़, आबकारी शुल्क से 1,513.98 करोड़ और प्रोफेशनल टैक्स से 195.85 करोड़ रुपये की प्राप्ति हुई है।

राजस्व लक्ष्य के करीब पहुंचा बिहार

बिहार सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए कुल 42,500 करोड़ के राजस्व संग्रह का लक्ष्य निर्धारित किया था। जिसके मुकाबले कुल 41,586.75 करोड़ राजस्व की प्राप्ति हुई है, जो निर्धारित लक्ष्य का 97.85 प्रतिशत है। यह प्रदर्शन राज्य सरकार की मजबूत राजस्व नीतियों और प्रशासनिक सुधारों का परिणाम बताया जाता है। GST  GST 

गौरतलब है कि 1 जुलाई, 2017 को देशभर में जीएसटी लागू किया गया था। उस समय बिहार वाणिज्य कर विभाग का कर संग्रह मात्र 17,236 करोड़ रुपये था। जबकि वर्तमान में यह आंकड़ा 41,586.75 करोड़ तक पहुंच गया है। बिहार जीएसटी संग्रह ग्रोथरेट के मामले में पूरे देश में पांचवें स्थान पर है। यह निरंतर वृद्धि बिहार सरकार की प्रभावी कर प्रशासन प्रणाली और आर्थिक रणनीति को दर्शाती है। बिहार सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों से भविष्य में और अधिक राजस्व वृद्धि की संभावना है। GST GST 

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें –   CM खेल ज्ञानोत्सव 2025: अंबर सिन्हा और ईशान भूषण की जोड़ी ने मारी बाजी

JSSC Constable Exam: 451 अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता जांच 20 अगस्त...

 JSSC झारखंड आरक्षी प्रतियोगिता परीक्षा 2015 के 451 अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता जांच 20 और 21 अगस्त को जैप-1 डोरंडा में होगी।JSSC Constable Exam...

 Jharkhand Rain Alert: रांची समेत 8 जिलों में भारी बारिश का...

 झारखंड में निम्न दबाव के असर से भारी बारिश का अलर्ट जारी है। खूंटी में 52 मिमी बारिश हुई, जबकि लातेहार में वज्रपात से...

BSL Contract Workers PPE: संविदा कर्मियों की सुरक्षा को लेकर BSL...

BSL Contract Workers PPE: बोकारो स्टील प्लांट (BSL) ने कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले कर्मचारियों के लिए वर्कप्लेस पर सुरक्षा के उपायों को और...