Advertisement
Advertisement

जैन समाज के साथ है सरकार, सीएम उठाएंगे उचित कदम – महुआ माजी

RANCHI: जैन समाज के लोगों को चिंता करने जरुरत नहीं है, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उचित कदम उठाएंगे. महागठबंधन सरकार जैन समाज की भावनाओं को आहत नहीं करेगी. यह बातें राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने कही. उन्होंने कहा कि सरकारी काम होने में वक्त लगता है, इसलिए धैर्य रखें, सरकार सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने कहा है कि, हेमंत सोरेन की सरकार सभी धर्मों का सम्मान करती है. उन्होंने कहा कि खुद विभाग के मंत्री ने इस बाबत आश्वस्त किया है.

mahua maaji 22Scope News

अमित शाह के आगमन से हेमंत सरकार की सेहत पर नहीं पड़ेगा असर

राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के झारखंड आगमन से झामुमो और महागठबंधन की सरकार की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ेगा. उन्होंने कहा कि भाजपा के किसी भी बड़े नेता के झारखंड दौरे से सरकार को कोई नुकसान नहीं होगा. रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन परिसर में मीडिया कर्मियों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि, हेमंत सोरेन सरकार ने जनहित और कल्याणकारी योजनाओं पर काम किया है.

लिहाजा, झारखंड की जनता उनके साथ खड़ी है.

उन्होंने कहा कि झामुमो ने सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के

माध्यम से गरीबों तक पहुंचने का काम किया है.

सावित्री बाई फूले योजना से किशोरियों को आत्मनिर्भर बनाने

और झारखंड के खिलाड़ियों के लिए काम किया है.

जनता उनके साथ है, इसलिए झामुमो और महागठबंधन सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है.

रिपोर्ट: शाहनवाज

Commercial Advertisment

Nisha Bhagat Death Case: 10 मिनट का फेसबुक लाइव और फिर...

Nisha Bhagat Death Case, रांची: झारखंड की आदिवासी नेत्री निशा भगत की शुक्रवार को कथित तौर पर खुदकुशी से मौत हो गई। घटना से...

Bihar Education Department Salary Irregularity: बिहार में वेतन भुगतान के नाम...

Bihar Education Department Salary Irregularity, पटना: बिहार के शिक्षा विभाग में वेतन भुगतान से जुड़ी बड़ी वित्तीय अनियमितता सामने आई है। HRMS पोर्टल पर कथित...

साप्ताहिक राशिफल (2 नवंबर से 8 नवंबर 2026): मेष से मीन...

2 नवंबर से 8 नवंबर 2026 का साप्ताहिक राशिफल। जानिए इस सप्ताह मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए कर