रिश्ते में सरकारी नौकरी !

Dhanbad- धनबाद जिला शिक्षा अधीक्षक (DSE) भूतनाथ रजवार कार्रवाई की ज़द में आ गए हैं। उनपर अल्पसंख्यक स्कूल में अपने भाई की नौकरी लगाने के मामले में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग अब कार्रवाई करेगा। शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह ने प्राथमिक शिक्षा निदेशक शशि प्रकाश सिंह को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें-क्या चंपई सरकार में सब ठीक चल रहा है !

शीघ्र ही इस पर निर्णय लिया जाएगा-शिक्षा निदेशक

मामला प्रकाश में आने के बाद विभागीय सचिव ने कार्रवाई करने को कहा है। पूरे मामले में प्राथमिक शिक्षा निदेशक शशि प्रकाश सिंह ने मीडिया को फोन पर बताया कि जांच की जा रही है, जांच के बाद उचित करवाई की जाएगी। उन्हें फाइल मिल चुकी है, इसका अध्ययन करने के बाद शीघ्र ही इस पर निर्णय लिया जाएगा।

बता दें कि अल्पसंख्यक विद्यालयों में शिक्षक नियुक्ति में अनियमितता की शिकायत के बाद जांच हुई थी। रिपोर्ट के आधार पर भूतनाथ रजवार के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए धनबाद के तत्कालीन डीसी वरुण रंजन ने शिक्षा विभाग को पत्र लिखा था।

ये भी पढ़ें-बहन को छोड़ते वक्त ट्रक से टकराई कार और फिर…..

रिपोर्ट में कहा गया है कि डीएसई बीएन रजवार द्वारा अपने भाई की नियुक्ति का अनुमोदन किया जाना, उनके सरकारी आचार संहिता के विरुद्ध है। डीएसई के खिलाफ झरिया गुजराती मध्य विद्यालय झरिया और अभय सुंदरी गर्ल्स हाईस्कूल में शिक्षक नियुक्ति के संबंध में निदेशक, लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन धनबाद से जांच कराई गई थी।

विपक्ष को बैठे बिठाए मुद्दा मिल गया

इधर जिला शिक्षा अधीक्षक भूतनाथ रजवार से जुड़ा मामला काफी तूल पकड़ता जा रहा है। जिससे विपक्ष को बैठे बिठाए एक ज्वलंत मुद्दा मिल गया है और सत्ता पक्ष की सरकार को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।

बता दें कि धनबाद भारतीय जनता पार्टी ने धनबाद की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए इसमें व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री को पत्र लिखा है और उचित कार्रवाई की मांग की है।

Saffrn

Trending News

Agriculture Fair 2026: झारखंड में पहली बार राज्यस्तरीय कृषि मेला, किसानों...

 झारखंड में 16 से 18 जून तक पहली बार राज्यस्तरीय कृषि मेला आयोजित होगा। कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने तैयारियों की समीक्षा कर...

Road Infrastructure Update: बिहार में सड़क परियोजनाओं की समीक्षा, मंत्री शैलेन्द्र...

पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने बिहार में सड़क, बाईपास और चौड़ीकरण परियोजनाओं की समीक्षा की। अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य...

Education Empowerment: शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम, मंत्री...

 पटना के डॉ. अंबेडकर कल्याण छात्रावास में आयोजित सम्मान समारोह में मंत्री लखेंद्र पासवान ने कहा कि शिक्षा सामाजिक परिवर्तन और सशक्तिकरण का सबसे...

 Bihar Dairy Investment: फतुहा में अमूल लगाएगा ₹200 करोड़ की अत्याधुनिक...

बिहार के फतुहा औद्योगिक क्षेत्र में अमूल ₹200 करोड़ के निवेश से आधुनिक डेयरी प्रसंस्करण इकाई स्थापित करेगा। परियोजना से 200 रोजगार और किसानों...

मिस्त्री कर रहा था वंदे भारत की मरम्मत हुई मौत जानिए...

Jamshedpur News: टाटानगर रेलवे स्टेशन यार्ड में वंदे भारत ट्रेन की AC रिपेयरिंग के दौरान बिजली का झटका लगने से एक मिस्त्री कर रहा...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img