पुनौरा धाम में जानकी मंदिर बनाएगी सरकार, 9 सदस्यीय न्यास समिति के अध्यक्ष होंगे…

पटना: सीतामढ़ी में माता सीता की जन्मस्थली पुनौरा धाम में अयोध्या में भगवान राम की तर्ज पर भव्य जानकी मंदिर निर्माण की जा रही है। बीते दिनों बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी पुनौराधाम में जानकी मंदिर निर्माण की घोषणा की थी। अब इस तरफ सरकार ने एक और कदम उठाते हुए जानकी मंदिर बोर्ड का पुनर्गठन किया है। नौ सदस्यीय श्री जानकी जन्मभूमि पुनौराधाम न्यास समिति में बिहार के मुख्य सचिव पदेन अध्यक्ष होंगे जबकि बिहार के विकास आयुक्त उपाध्यक्ष।

यह भी पढ़ें – चुनाव आयोग बड़ी संख्या में राजनीतिक दलों को करने जा रहा डीलिस्ट, ऐसे पार्टियों पर कार्रवाई शुरू…

सीतामढ़ी के डीएम इस न्यास समिति में सचिव की भूमिका में होंगे और डीडीसी कोषाध्यक्ष की जबकि पांच सदस्यों में मठ के पुनौराधाम मठ के महंत, पर्यटन, पथ निर्माण एवं नगर विकास विभाग के सचिव तथा तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त सदस्य होंगे। इस संबंध में विधि विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। न्यास समिति के बैंक खाते का संचालन सचिव और कोषाध्यक्ष करेंगे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  अब विभाग नहीं शिक्षक खुद ही करेंगे अपना ट्रांसफर, पूरी प्रक्रिया जानने के लिए पढ़ें…

Goal 6 22Scope News

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!