राज्यपाल ने बिहार डाक टिकट प्रदर्शनी-2024 का किया उद्घाटन

पटना : बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने ज्ञान भवन पटना में आयोजित बिहार डाक टिकट प्रदर्शनी- 2024 का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि डाक टिकट हमारी परम्परा, संस्कृति और इतिहास से जुड़ने का एक अच्छा माध्यम है। इसके द्वारा हम अपने अतीत में झांककर देख सकते हैं। बच्चों में डाक टिकट संग्रहण की रूचि होनी चाहिए।

आपको बता दें कि डाक विभाग की ओर से तीन दिवसीय राज्य स्तरीय डाक टिकट प्रदर्शनी पटना के ज्ञान भवन में आयोजित किया गया। इस मौके पर पूर्व सांसद सीपी ठाकुर भी मौजूद रहे। बिहार के मुख्य डाक महाध्यक्ष अनिल कुमार के निर्देशन में बिहार डाक टिकट प्रदर्शनी ‘BIPEX-2024’ का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर ने कहा कि डाक टिकट के माध्यम से बिहार के परंपरा आज के बच्चे अपने अतीत को पहचान सकेंगे।

यह भी पढ़े : BIPEX- 2024 के अंतर्गत महिला डाक कर्मियों द्वारा निकाली गई 2 पहिया वाहन रैली

यह भी देखें :

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

 

Bettiah Police News: बेतिया पुलिस ने बुजुर्गों को कराए मां दुर्गा...

Bettiah Police News: दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच बेतिया पुलिस ने सामाजिक सेवा और मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। वरीय पुलिस अधीक्षक...

Jamui Shooting Death Case: जमुई में प्रेमिका के सामने युवक ने...

Jamui Shooting Death Case: बिहार के जमुई शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ले के वार्ड नंबर 12 में रविवार दोपहर एक युवक की गोली लगने से...

Jamui Girl Death News: बेटी की मौत के बाद शव कंधे...

Jamui Girl Death News: दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच बिहार के जमुई जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सिकंदरा थाना क्षेत्र...