Advertisement
Advertisement

Arrah में दो दिवसीय डाक प्रदर्शनी आयोजित

भोजपुर: आरा के एक निजी रेजॉर्ट में डाक विभाग ने डाक टिकट प्रदर्शनी लगाया है। प्रदर्शनी का उद्घाटन डाक निदेशक पवन कुमार, मेयर इंदु देवी और कुलपति डॉ शैलेन्द्र कुमार चतुर्वेदी ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। डाक टिकट संग्रह प्रदर्शनी दो दिनों तक चलेगा जिसमें कई पुराने और दुर्लभ डाक टिकटों का संग्रह रखा गया है। इस दौरान डाक निदेशक पवन कुमार वर्मा ने बताया कि प्रदर्शनी में 40 फ्रेम लगाया गया है।

एक फ्रेम में लगभग 16 डाक टिकट प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी में ऐतिहासिक धरोहरों, प्रसिद्ध सख्शियतों, ऐतिहासिक घटनाओं, कला एवं संस्कृति जगत आदि पर आधारित डाक टिकटों का संग्रह शामिल किया गया है। इसमें प्रदेश एवं देश स्तर के ख्याति प्राप्त फिलाटेलिस्टो के संग्रह शामिल किये जा रहे हैं। प्रदर्शनी में प्रवेश बिल्कुल निःशुल्क है।

इस कार्यक्रम में स्कूली छात्र छात्राओं के लिए सीनियर एवं जूनियर श्रेणियों में अलग अलग पत्र लेखन एवं स्टांप डिज़ाइन प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही है। इन विभिन्न प्रतियोगिताओं में विशेष आकर्षण अंतिम दिन होने वाला क्विज प्रतियोगिता है जिसके लिए स्कूली बच्चे काफी उत्साहित हैं। प्रतियोगिता में विजयी छात्र छात्राओं को पुरस्कृत की भी किया जायेगा।

प्रदर्शनी में दो विशेष आवरण भी डाक विभाग की तरफ से जारी किया जा रहा है। डाक अधीक्षक ने बताया कि इस तरह की प्रदर्शनी बच्चों के लिए बहुत ही ज्ञानवर्धक एवं उनके बौद्धिक विकास में सहायक होगी। साथ ही उन्होंने छात्र छात्राओं से प्रदर्शनी में आने का भी आह्वान किया।

यह भी पढ़ें-   Punjab में 15 अक्टूबर को होगा पंचायत चुनाव के लिए मतगणना, आचार संहिता लागू

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

भोजपुर से नेहा की रिपोर्ट

Arrah Arrah Arrah Arrah

Arrah

Commercial Advertisment

Giridih Stolen Scorpio Recovered: झारखंड से बिहार तक पुलिस ने कैसे...

Giridih Stolen Scorpio Recovered, गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पचम्बा...

Manish Kashyap Love Story: मनीष कश्यप को दो साल तक मैसेज...

Manish Kashyap Love Story, पटना: यूट्यूबर मनीष कश्यप और उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी प्रेम कहानी को लेकर चर्चा में हैं। दोनों...

PM Modi Vaishali Visit: NDA सरकार के एक साल पूरे, PM...

PM Modi Vaishali Visit ,पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार के वैशाली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे...