Nawada में डाक चौपाल आयोजित, डाक महाध्यक्ष ने बताया…

नवादा: नवादा के एक होटल में डाक चौपाल का आयोजन किया। डाक चौपाल का उद्घाटन मुख्य डाक महाध्यक्ष अनिल कुमार ने दीप प्रज्वलित कर की। कार्यक्रम में नवादा नगर परिषद की अध्यक्ष पिंकी देवी, भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल मेहता और बीएमएस पावापुरी के सहायक प्राध्यापक धीरज कुमार मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान मुख्य डाक महाध्यक्ष अनिल कुमार ने डाक घर की सभी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि डाकघर लोगों को अब हर प्रकार की सेवा प्रदान कर रहा है।

डाकघर अब एक मॉल की तरह काम कर रहा जिसमें एक ही छत के नीचे विभिन्न प्रकार का लाभ लोगों को मिल रहा है। अब डाकघर में लोग पत्र पार्सल की बुकिंग से लेकर बैंकिंग और पासपोर्ट बनाने तक का लाभ ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि लोग अब डाकघर से जुड़ कर कमाई भी कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि लोग डाकघर से जुड़ कर निर्यातक भी बन रहे हैं और गांव में बने सामानों को विदेशों तक भेज रहे हैं। डाक निर्यात केंद्र लोकल फॉर वोकल के सपने को साकार कर रहा है।

साथ ही घरेलू महिलाएं भी अपने घर में बने पापड़, अचार, दनौरी, हस्तकरघा से बने कपडे, दवा इत्यादि डाक के माध्यम से विदेशों में निर्यात कर रहे हैं। उन्होंने नवादा के लोगों को भी डाकघर से जुड़ कर निर्यातक बन कर रोजगार करने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि डाकघर अब पूर्ण रूप से ऑनलाइन काम करता है और डाकघर के कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से डाकिया घर घर जा कर लोगों को सुविधाएं प्रदान कर रहे हैं। लोगों का खाता घर जा कर खोला जा रहा है। इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष पिंकी ने भी डाकघर के फायदे के बारे में बताया।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    बाल अधिकार पर Media Conclave, मीडिया की भूमिका पर चर्चा

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Nawada Nawada Nawada

Nawada

Thailand Delegation Bihar Tourism: थाईलैंड का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा बिहार,...

Thailand Delegation Bihar Tourism, पटना: बिहार पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित फैम टूर ‘लोटस ट्रायंगल—ट्रैवल टू लैंड ऑफ एनलाइटनमेंट’ के तहत थाईलैंड से...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh: पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह,...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh, पटना: राजधानी पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

Samrat Chaudhary Developed Bihar: लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने...

Samrat Chaudhary Developed Bihar, पटना: सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित बापू सभागार में रविवार को “विकसित बिहार: नींव से निर्माण तक” महामंथन सह लव-कुश...