BPSC अभ्यर्थियों का प्रदर्शन जारी, सीएम आवास के बाहर छात्रों का पुलिस के साथ तकरार

पटना : BPSC अभ्यर्थियों का प्रदर्शन- 67वीं बीपीएससी पीटी के रिजल्ट को लेकर विवाद गहराता जा रहा है.

लगातार दूसरे दिन भी रिजल्ट को लेकर विद्यार्थियों का हंगामा जारी रहा.

मंगलवार को बड़ी तादाद में छात्र बीपीएससी कार्यालय के सामने पहुंचे और

विरोध में जमकर नारेबाजी की. हाथों में तख्तियां लेकर ऑफिस के

बाहर प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने रिजल्ट को लेकर नाराजगी जताई है

और कट ऑफ विवाद को लेकर हंगामा किया है.

bpsc1 1 22Scope News

सीएम आवास के बाहर पहुंचे अभ्यर्थी, अधिकारी पर लगाया आरोप

67वीं बीपीएससी छात्रों का प्रदर्शन बीपीएससी ऑफिस से निकलकर

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सीएम हाउस के बाहर पहुंचे. छात्रों का कहना है कि बीपीएससी गेट पर हम 2 घंटे से प्रदर्शन कर रहे हैं, कोई भी अधिकारी हमारी बात सुनने नहीं आ रहा है. हमें मजबूरन मुख्यमंत्री आवास जाना पड़ा.

bpsc12 1 22Scope News

BPSC अभ्यर्थियों का प्रदर्शन: सीएम नीतीश सभी की सुनते हैं बात

बिहार के मुख्यमंत्री सभी की बात सुनते हैं तो हमारी क्यों नहीं सुनेंगे. लेकिन प्रशासन के द्वारा साफ तरीके से कहा जा रहा है कि आप इस एरिया में प्रदर्शन नहीं कर सकते. आप तस्वीरें देख सकते हैं कि जहां प्रशासन छात्रों को रोकने की कोशिश कर रही है. लेकिन छात्र रुकने वाले नहीं वे दौड़ते हुए एक अन्य मार्ग से पहुंच गये, जहां पुलिस के द्वारा धक्का-मुक्की हुई. प्रशासन के द्वारा बार-बार रोका जा रहा है कि आप उस क्षेत्र में प्रदर्शन नहीं कर सकते हैं.

bpsc13 22Scope News

रिजल्ट जारी होने के बाद हुआ विवाद

बता दें कि बीपीएससी ने हाल में ही 67वीं पीटी परीक्षा का रिजल्ट जारी किया है. इस बार ये पुनर्परीक्षा आयोजित की गयी थी. पेपर लीक कांड के बाद आयोजित इस परीक्षा को बेहद कड़ी निगरानी और बदले नियमों के साथ कराया गया था. लेकिन रिजल्ट जारी होने के बाद फिर एकबार विवाद खड़ा हुआ है.

bpsc134 22Scope News

BPSC अभ्यर्थियों का प्रदर्शन: सैकड़ों स्टूडेंट्स ने किया प्रदर्शन

बीपीएससी कार्यालय के पास सोमवार को छात्र नेता सौरव कुमार सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों स्टूडेंट्स अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया था. बीपीएससी 67वीं के पीटी रिजल्ट के बाद से ही हंगामा हो रहा है. सौरव कुमार ने कहा कि सामान्य वर्ग का कटऑफ 113 चला जाना कहीं-न-कहीं भ्रष्टाचार और धांधली की तरफ इशारा कर रहा है. अपनी मांगों को लेकर स्टूडेंट्स ने मुख्यमंत्री को भी पत्र भेज कर जल्द-से-जल्द छात्रों को इस मुद्दे पर संज्ञान में लेने की मांग की है. प्रदर्शन के बाद स्टूडेंट्स का एक प्रतिनिधिमंडल बीपीएससी के सचिव अमरेंद्र कुमार से भी मिला और ज्ञापन सौंपा था.

रिपोर्ट: राजीव कमल

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...