हजारीबाग में प्लास्टिक बोतल के ढक्कनों से बना भव्य राम दरबार

हजारीबागः हजारीबाग के कोलंबस ग्राउंड में आज यानी 22 जनवरी को प्लास्टिक बोतल के ढक्कन से 15000 स्क्वायर फीट में राम दरबार बनकर तैयार हो गया है तथा या राम दरबार आर्टिस्ट सुमित गुंजन एवं उनकी टीम ने बनाया है। आर्टिस्ट सुमित गुंजन इससे पहले दो बार वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुके हैं।

इनका थीम वेस्ट मटेरियल से जुड़ा हुआ रहता है। कुछ दिन पूर्व हजारीबाग में ही इन्होंने सिद्धू कान्हू की वेस्ट ईद से पोर्ट्रेट बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। इस बार 15000 स्क्वायर फीट में वेस्ट प्लास्टिक बोतल के ढक्कनों से राम दरबार बना कर रिकॉर्ड बनाने की कोशिश है।

वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की है तैयारी गिनीज बुक को भेजी गई है सारी जानकारी

खास बात यह है कि यह राम दरबार अयोध्या में आज ही के दिन उद्घाटन हो रहे भव्य राम मंदिर के उपलक्ष्य में बनाया गया है। यह लोगों को काफी पसंद आ रहा है और हजारीबाग के लोग इसे देखने कोलंबस ग्राउंड भी पहुंच रहे हैं तथा इसकी सराहना भी कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें-ठंड का कहर, 24 से और गिरेगा पारा 

आर्टिस्ट सुमित गुंजन और उनकी पूरी टीम ने इसमें काफी मेहनत किया है तथा आज शाम यहां दीपोत्सव की भी तैयारी की जा रही है। हजारीबाग को छोटी अयोध्या के नाम से भी जाना जाता है और ऐसे में आज यानी 22 जनवरी के दिन कोलंबस ग्राउंड में बना यह भव्य राम दरबार अपने आप में काफी भव्य दिख रहा है।

लोगों का इसे देखने के लिए काफी रुचि भी दिखाई दे रही है। हमने आर्टिस्ट सुमित गुंजन और इसमें मदद कर रही वसुधा कल्याण संस्था की लोग बहुत तारीफ कर रहे हैं।

Saharsa News: क्लासरूम से सोशल मीडिया तक, मॉडल स्कूलों में पढ़ाई...

 बिहार के सहरसा के मॉडल स्कूलों में छात्र पढ़ाई के साथ कंटेंट क्रिएशन और वीडियो ब्लॉगिंग सीख रहे हैं। सात निश्चय-3 के तहत डिजिटल...

Bihar News: ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना से दो साल में...

बिहार की ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना के तहत दो वर्षों में 181 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी मिली। इनमें 86 महिला और 95 पुरुष...

Ranchi News: रांची में CCTV कैमरे नहीं लगाने पर हाईकोर्ट नाराज,...

झारखंड हाईकोर्ट ने रांची के पुलिस थानों और प्रमुख सड़कों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए जाने पर नाराजगी जताई। गृह सचिव, डीजीपी और एसएसपी...