कैमूर में राहुल-तेजस्वी का भव्य स्वागत, किसानों ने खूब लगाए नारे, BJP के खिलाफ दोनों खूब गरजे

कैमूर : नफरत के बाजार में मुहब्बत का दुकान खोलने निकला हूं। भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर पूरे देश में राहुल गांधी घूम रहे हैं। भारत जोड़ो न्याय यात्रा कैमूर के मोहनिया पहुंचा। मोहनिया के बाद धनेच्छा में किसान महासभा का संबोधन किया। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का महागठबंधन कार्यकर्ताओं के साथ किसानों ने भव्य स्वागत किया। किसानों और दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने खूब नारे लगाए। वहीं सैंकड़ों के संख्या में कार्यकर्ता जुटे थे। राहुल और तेजस्वी ने केंद्र सरकार के खिलाफ हमला बोला।

बता दें कि राहुल गांधी का भारत जोड़ो न्याय यात्रा रोहतास के सासाराम से कैमूर जिला के मोहनियां पहुंचा जहां उपवन होटल में ठहराव हुआ। वही कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव जयराम रमेश, कन्हैया कुमार और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रेसवार्ता किया। वहीं राहुल गांधी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि पहले भी भारत जोड़ो न्याय यात्रा कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक हुआ है। भाजपा पर आरोप लगाया कि यह देश में नफरत फैलाती है। बड़े व्यवसायियों को मदद करती है। पर किसान नौजवान, महिला और मजदूरों से नफरत करती है। भारत नफरत का देश नहीं मुहब्बत का देश है, जनता इनकी मंसा को समझती है।

वहीं बिहार में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने भी भाजपा और मोदी सरकार के खिलाफ खूब तंज कसा। उन्होंने कहा कि किसानों के आंदोलन में साथ देने का भी वादा किया और किसानों से भाजपा भगाओ देश बचाव के नारे लगाए। तेजस्वी ने कहा कि मैं बिहार के हर जिले में जनता के पास जाकर पलटू राम नीतीश कुमार और भाजपा के हकीकत को लोगों के बीच रखूंगा।

विवेक कुमार सिन्हा की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Vaishali Flood News: नाव पर सवार होकर बाढ़ प्रभावित इलाकों का...

Vaishali Flood: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को वैशाली के...

Jharkhand Governor Meeting: झारखंड के विश्वविद्यालयों पर राज्यपाल से मंथन, शिक्षा...

Jharkhand Governor Meeting, रांची: झारखंड के राज्यपाल से राजभवन में आत्मीय मुलाकात कर राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: मुजफ्फरपुर में HDFC बैंक शाखा में...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: HDFC बैंक की जवाहर लाल रोड शाखा में मंगलवार को भगवान श्री गणेश की विधिवत स्थापना की गई। बैंक के...