29.9 C
Jharkhand
Tuesday, May 21, 2024

Live TV

70 करोड़ की लागत से ग्राइंडिंग मशीन लगी जिससे ट्रैक में आने वाले समस्याओं को दूर किया जा सकेगा

धनबाद : पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद रेल मंडल मे पहला 70 करोड़ की लागत से रेल ग्राइंडिंग मशीन लगी जिससे ट्रैक मे आने वाली दिक्क़तों को दूर किया जा सकेगा।

उक्त बाते गुरुवार को धनबाद रेल मंडल के डीआरएम कमल किशोर सिन्हा ने मंडल कार्यालय मे आयोजित प्रेस वार्ता मे कही। वही उन्होंने कहा की यह मशीन ट्रेक के बीच गैप को भरने के साथ साथ दुर्घटना से बचाव मे भी करीगर साबित होंगी। धनबाद से गुजरने वाली हाई स्पीड ट्रेनों के लिए यह मशीन वरदान साबित होंगी।

वही उन्होंने बताया की टिकट चेकिंग से जंहा वर्ष 2022-23 मे 1476.57लाख की राजस्व की प्राप्ति की गई वही इस वितीय वर्ष 2023-24मे बढ़ कर यह राशि 1597.24 लाख की राजस्व की वसूली की गई।

जब की धनबाद रेल मंडल के लिए उपलब्धि भरा रहा। आगामी लोक आस्था के महापर्व छठ को देखते हुए बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रैन की मांग की गई हैं पर अभी बोर्ड के द्वारा नहीं मिला हैं। कोशिश की जा रही है की जल्द ही ट्रेनों की अनुमति आ जाएगी। बताते चले की बिहार जाने वाली ट्रेनों मे वर्तमान मे काफ़ी लम्बी प्रतीक्षा सूची हैं जिसे देखते हुए ट्रेनों की मांग की गयीं है।

Related Articles

Stay Connected

115,555FansLike
10,900FollowersFollow
314FollowersFollow
187,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles