दूल्हा-दुल्हन की कार व CNG ऑटो के बीच टक्कर, एक की मौत, 3 घायल

कैमूर : कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र के रतवार गांव के पास दूल्हा-दुल्हन की कार और सीएनजी ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिससे सीएनजी ऑटो में सवार रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार कराने के लिए सदर अस्पताल भभुआ लाया गया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार करने के बाद दो लोगों की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। मृतक की पहचान कुछीला थाना क्षेत्र के मुखराव गांव के नगीना सिंह का 45 वर्षीय पुत्र मनबोध सिंह बताए जा रहे हैं।

मुखरांव गांव के मनबोध सिंह कचहरी में कार्य को लेकर भभुआ आए हुए थे

ग्रामीण अश्विनी चौबे ने बताया कि मुखरांव गांव के मनबोध सिंह कचहरी में कार्य को लेकर भभुआ आए हुए थे। भभुआ से कार्य करके सीएनजी ऑटो पकड़ कर मोहनिया जा रहे थे तभी दूल्हा दुल्हन के कार सामने से टक्कर मार दिया जिससे उनकी मौत हो गई है। जब सोशल मीडिया पर इनका फोटो वायरल हुआ तो हम लोगों को घटना की जानकारी हुई। फिर हम लोग सदर अस्पताल भभुआ पहुंचे हैं उनके शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। हम सरकार से मांग करेंगे कि उनके पीड़ित परिजनों को सरकार से उचित मुआवजा दिया जाए।

यह भी पढ़े : भोजपुर में पेट्रोल पंप पर खड़ी ट्रक व कैमूर में HP गैस टैंकर में लगी अचानक आग…

यह भी देखें :

देवब्रत तिवारी की रिपोर्ट

Ranchi Holding Tax 2026: 30 जून तक 10% Discount का आखिरी...

रांची नगर निगम ने होल्डिंग टैक्स पर 30 जून तक 10% छूट का मौका दिया है। वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांग और सशस्त्र बलों से जुड़े...

Jharkhand Voter List Update 2026: 30 जून से घर-घर जाएंगे BLO,...

झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत 30 जून से बीएलओ घर-घर जाकर एन्यूमरेशन फॉर्म भरेंगे। अंतिम मतदाता सूची 7 अक्टूबर 2026 को...

Motihari Weather Today: बिहार में रातोंरात बदला मौसम, मोतिहारी की बारिश...

Motihari Weather Today: मौसम विभाग ने पहले ही बिहार के कई ज़िलों में अगले तीन घंटों में बारिश का अनुमान लगाया था। यह अनुमान...