Advertisment

बोकारो का गुलशन राष्ट्रीय तीरंदाज़ी टूर्नामेंट में झारखंड का करेगा प्रतिनिधित्व

बोकारो: वेदांता ईएसएल आर्चरी एकेडमी के स्टार एथलीट गुलशन कुमार राष्ट्रीय तीरंदाज़ी टूर्नामेन्ट में झारखण्ड का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं. गुलशन ने फरवरी 2021 में झारखण्ड राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था, वह बोकारो के चंदनकियारी स्थित बीकेएम इंटर कॉलेज से उच्च माध्यमिक में पढ़ रहे हैं. गुलशन के पिता सेल में काम करते हैं, उनकी मां गृहिणी हैं. उनके एक भाई और दो बहनें हैं जो अभी स्कूल में पढ़ रहे हैं. दिसम्बर 2020 में लॉन्च की गई आर्चरी एकेडमी वेदांता ईएसएल की एक पहल है जो झारखण्ड में प्रतिभा एवं खेलों को बढ़ावा देती है.

ईएसएल स्टील लिमिटेड के सीईओ ने बताया कि यह घोषणा करते हुए बेहद गर्व का अनुभव हो रहा है कि आर्चरी एकेडमी के एक प्रतिभाशाली तीरंदाज़ गुलशन कुमार झारखण्ड का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं. स्थानीय प्रतिभा को बढ़ावा देने के हमारे प्रयास अब कारगर होने लगे हैं और यह हमारे लिए बेहद खुशी की बात है. हम प्रतिभाशाली तीरंदाज़ों में प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देना चाहते हैं. वे अपने गांव के दायरे से बाहर निकलकर राज्य और फिर राष्ट्रीय स्तर पर चैम्पियनशिप्स में हिस्सा लेने के लिए तैयार हैं.

इस अवसर पर गुलशन कुमार ने कहा कि मुझे खुशी है कि मुझे नेशनल गेम्स में अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है. मैं वेदांता ईएसएल आर्चरी एकेडमी के प्रति आभारी हूं, जिनके सहयोग से ही मैं यहां तक की यात्रा तय कर पाया और अब नेशनल गेम्स तक पहुंच गया हूं. यह आधुनिक एकेडमी हमारे राज्य में तीरंदाज़ी को बढ़ावा देने की दिशा में उल्लेखनीय प्रयास है, राज्य को इस खेल के लिए जाना जाता है.

रिपोर्ट-चुमन कुमार

9वीं राष्ट्रीय रेस वॉक प्रतियोगिता : मेंस में संदीप कुमार और वूमेंस कैटेगरी में रबीना बनी चैंपियन

Jharkhand Fake Degree Row: 33 महिला पर्यवेक्षक भर्ती विवाद पर बड़ा...

Jharkhand Fake Degree Row: झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं और सरकारी नियुक्तियों को लेकर चल रहे सवालों के बीच, कथित फर्जी डिग्रियों के मामले ने राजनीतिक...

Jharkhand Bus Permit Crisis: 200 से अधिक बसों का Renewal अटका,...

झारखंड में बस परमिट और रिन्यूअल का काम तीन वर्षों से प्रभावित है। 200 से अधिक बसों का परमिट नवीनीकरण लंबित होने पर बस...

Ranchi Railway News: लोधमा-पिस्का Link Rail Line को मिली मंजूरी, हटिया...

रांची की लोधमा-पिस्का लिंक रेल लाइन परियोजना को झारखंड सरकार की मंजूरी मिल गई है। 17 किमी लंबी इस परियोजना से हटिया और रांची...