Gumla : परमवीर चक्र विजेता लांस नायक अलबर्ट एक्का की जयंती पर डीसी ने दी श्रद्धांजलि…

Gumla : परमवीर चक्र विजेता लांस नायक अलबर्ट एक्का की जयंती के अवसर पर गुमला जिले में विभिन्न श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य कार्यक्रम परमवीर अलबर्ट एक्का स्टेडियम परिसर में आयोजित हुआ, जहां उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी सहित जिले के अन्य अधिकारियों ने उनके प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान अपर समाहर्ता गुमला, प्रखंड विकास पदाधिकारी गुमला, अंचल अधिकारी गुमला, जिला नजारत उप समाहर्ता, एसडीपीओ, नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। सभी ने बारी-बारी से प्रतिमा पर माल्यार्पण कर वीर अलबर्ट एक्का को श्रद्धांजलि अर्पित की।

ी9ज min 22Scope News

Gumla : लांस नायक अलबर्ट एक्का का बलिदान हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत है-उपायुक्त

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने इस अवसर पर कहा कि, “लांस नायक अलबर्ट एक्का का बलिदान हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनकी जयंती पर हम उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं और यह भी सुनिश्चित करते हैं कि जिले में उनकी जयंती के दिन जनहित के कार्यों में अधिक से अधिक नागरिकों की भागीदारी हो।”

उपायुक्त ने आगे कहा कि जिले के जारी प्रखंडों में जिला स्तरीय जन शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया है, जिसमें अधिक से अधिक नागरिकों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी।

गुमला चैनपुर से सुंदरम केसरी की रिपोर्ट—

Sita Soren Electricity Crisis: सड़क जाम में फंसीं सीता सोरेन का...

Sita Soren Electricity Crisis: बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा किए गए सड़क जाम के दौरान पूर्व विधायक सह भाजपा...

14th JPSC Case Shweta Gupta Bail: 14वीं JPSC परीक्षा मामले में...

14th JPSC Case Shweta Gupta Bail: 14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) प्रारंभिक परीक्षा में कथित फर्जीवाड़े और अनियमितता से जुड़े मामले में गिरफ्तार...

Mukesh Ambani Women Empowerment: ‘महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा’,...

Mukesh Ambani Women Empowerment: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने भारत की प्रगति में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुए कहा...