कश्मीर जाने के दौरान लापता हुआ युवक, परिजनों की बढ़ी चिंता

Gumla: जिले से एक युवक के लापता होने की घटना सामने आई हैं। जिससे परिजनों में गहरी चिंता और असमंजस की स्थिति है। परिजनों ने संबंधित थाना में सनहा दर्ज कराया है और पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। चैनपुर के केरागानी छापाझरिया गांव के रहनेवाले सिकंदर कोरवा परिवार की आर्थिक तंगी के चलते सिकंदर अपनी पत्नी और बच्चों के भरण पोषण के लिए जम्मू कश्मीर में मजदूरी करने जा रहे थे। उसके साथ एक साथी भी था।

पानी लेने के लिए उतरा था ट्रेन सेः

सिकंदर लुधियाना रेलवे स्टेशन पर पानी लेने के लिए ट्रेन से उतरा था। इसके बाद वह गायब हो गया और काफी देर तक वापस नहीं लौटा। तो उनके साथी ने परिवार को फोन कर इसकी जानकारी दी। इस घटना को लेकर परिजनों ने कुरूमगढ़ थाना में आवेदन देकर पुलिस से जल्द से जल्द तलाश करने की गुहार लगाई है।

Manoj Tiwari Baba Baidyanath Dham Visit: सावन में देवघर पहुंचे मनोज...

Manoj Tiwari Baba Baidyanath Dham Visit: सावन के पवित्र महीने में बाबा बैद्यनाथ का दर्शन करने भाजपा सांसद, भोजपुरी अभिनेता एवं गायक मनोज तिवारी...

BSL PM Internship 2026: बोकारो स्टील प्लांट में Internship का सुनहरा...

BSL PM Internship 2026, बोकारो: बोकारो इस्पात संयंत्र (BSL) की ओर से प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS) के तीसरे चरण के तहत युवाओं के लिए...

Kishanganj Ganja Smuggling: असम से दरभंगा जा रहा था 80 किलो...

Kishanganj Ganja Smuggling: बिहार के किशनगंज जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोचाधामन थाना क्षेत्र के...