Gumla: नशे में धुत चालक ने गड्ढे में फंसाई बस, जानिए फिर क्या हुआ

Gumla: चैनपुर से जैरागी चलने वाली लक्ष्मी रथ नामक यात्री बस बुधवार को जैरागी से देर शाम चैनपुर लौट रही थी। इस बीच गुरुवार तड़के लगभग तीन बजे नशे में धुत चालक ने बस को कटकाही ले जाने के क्रम में रामपुर डीपा के समीप बस को गड्ढे में फंसा दी। गाड़ी बैक करते समय अनियंत्रित होकर एक गहरे गड्ढे में फंस गई। इस दौरान बस दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बची।

Gumla: क्रेन की मदद से बस को निकाला गया

घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर थाना से एएसआई नंदकिशोर कुमार के नेतृत्व में पुलिस जवान तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को सफलतापूर्वक गड्ढे से बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि बस चालक अत्यधिक नशे की हालत में था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। गनीमत रही कि बस में कोई यात्री सवार नहीं था, जिससे किसी बड़े जानमाल के नुकसान से बचा जा सका। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

संदरम केशरी की रिपोर्ट

बांकीपुर उपचुनाव : RJD ने घोषित किया उम्मीदवार, महागठबंधन में बढ़ी...

पटना : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक गलियारों में जबरदस्त चर्चा चल रही है। इस बीच महागठबंधन में शामिल राष्ट्रीय जनता दल (RJD)...

Dhanbad News: धनबाद पहुंचते ही IG ने क्यों बुलाई बड़ी समीक्षा...

Dhanbad News: बोकारो रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) शैलेंद्र कुमार सिन्हा सोमवार को धनबाद पहुंचे। उन्होंने कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग से जुड़े विभिन्न...

पत्नी की हत्या का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी पति गिरफ्तार,...

भागलपुर : भागलपुर के नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत गोपालपुर थाना क्षेत्र में महिला की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने 24 घंटे के...