Gumla Murder : डायन-बिसाही के शक में महिला की हत्या, प्लास्टिक के बोरे में बंद कर…

Gumla Murder : गुमला में एक अत्यंत ही दर्दनाक घटना घटनी जहां एक महिला की डायन-बिसाही के शक में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। महिला के शव को प्लास्टिक के बोरे में बंद कर सुनसान जगह पर फेंक दिया गया। मृत महिला का नाम चंद्रावती देवी बताया जा रहा है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को बरामद कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

ये भी पढे़ं- Zakir Hussain Death : विश्व विख्यात तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन का निधन, कई दिनों से… 

Gumla Murder : लकड़ी चुनने के दौरान गायब हो गई थी महिला

महिला का शव राजा तालाब के समीप झाड़ियों से शव बरामद किया गया। मिली जानकारी के मुताबिक महिला 12 दिसंबर को लकड़ी चुनने के लिए गांव के समीप स्थित जंगल में गई थी, इसके बाद से ही लापता थी। परिवारजनो के द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका पता नहीं चल पाया था।

जिसके बाद महिला के बेटे ने थाने में गांव के ही लोगों पर अपनी मां के अपहरण करने की आशंका जताई थी। जिसके बाद पुलिस ने जंगल में कई स्थानों पर छापेमारी की थी पर उसका कोई अता पता नहीं चल पाया था। रविवार को अहले सुबह शौच करने तालाब की ओर जा रहे ग्रामीणों की नजर झाड़ियों में बंद पड़े प्लास्टिक के बोरे पर पड़ी। इसके बाद वहां पहुंचे ग्रामीणों ने बोरे का मुंह खोला, तो उसमें चंद्रावती का शव मिला।

ये भी पढे़ं- JSSC Protest : नामकुम स्थित JSSC कार्यालय पुलिस छावनी में तब्दील, धारा 144 लागू… 

महिला के पति ने गांव के ही कई लोगों पर जताई हत्या की आशंका

शव बरामद होने के बाद मृत महिला के पति ने गांव के ही राजेंद्र महतो, रमेश महतो उर्फ गुड्डू और मोहर महतो के खिलाफ हत्या की नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि मोहर महतो ने ही उसकी पत्नी की हत्या कर शव को प्लास्टिक के बोरे में डाल कर सुनसान जगह पर फेंका है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

ये भी पढे़ं- Jharkhand Weather Today : कपकपा देगी ठंड कांके का पारा 2.5 डिग्री, 20 से बारिश की संभावना… 

मिली जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पूर्व मुरकुंडा फुलवार के रहने वाले मोहर महतो के भाई माडवारी महतो का पिकअप से गिरकर घायल हो गया था। जिसके बाद उसे इलाज के लिए रांची लाया गया था जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मौत के बाद मोहर महतो अपने परिवार के साथ एक भगत के पास गया जिसमें भगत ने उसके भाई की मौत डायन बिसाही में होने की कही थी।

इसके बाद से ही मोहर महतो चंद्रावती देवी को ही उसके भाई के हत्या का कारण मान रहा था। वहीं घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर...

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों की...

Neeraj Kumar Fourth Consecutive Win: नीरज कुमार की लगातार चौथी जीत...

Neeraj Kumar Fourth Consecutive Win: बिहार विधान परिषद के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चौथी बार जीत हासिल करने के बाद जदयू के...

Bihar Cabinet Decisions 2026: सम्राट चौधरी कैबिनेट के 43 एजेंडों पर...

Bihar Cabinet Decisions 2026: बिहार में बिजली वितरण व्यवस्था को मजबूत करने, सड़क परियोजनाओं को आगे बढ़ाने, उद्योगों को प्रोत्साहन देने और प्रशासनिक व्यवस्था...