Gumla: पारंपरिक पड़हा जतरा का हुआ भव्य आयोजन, शामिल हुए रघुवर दास ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना

Gumla: चैनपुर प्रखंड अंतर्गत बामदा गांव में शुक्रवार को पारंपरिक पड़हा जतरा का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। ढोल-नगाड़ों और मांदर की थाप पर झूमते ग्रामीणों ने पारंपरिक अंदाज में अतिथियों का भव्य स्वागत किया, जिससे समूचे गांव में उत्साह और उमंग का माहौल व्याप्त रहा।

Gumla: रघुवर दास का हेमंत सरकार पर निशाना

इस दौरान रघुवर दास ने वर्तमान सरकार को घेरा। उन्होंने जनसमूह को संबोधित करते हुए झारखंड की वर्तमान गठबंधन सरकार (झामुमो, कांग्रेस, राजद) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सरकार आदिवासियों को ठगने और उनका शोषण करने में लगी है। उन्होंने कहा, “झारखंड में आज बांग्लादेशी घुसपैठ, धर्मांतरण और आदिवासियों का शोषण चरम पर है।”

उन्होंने अपनी सरकार के कार्यकाल की याद दिलाते हुए कहा, “हमारी सरकार होती तो आज हम सभी विकास की धारा में होते। लेकिन अभी देखा जाए तो आदिवासियों को ठग-फुसलाकर उनका धर्मांतरण कराया जा रहा है और उनकी जमीन-जगह लूटने का काम किया जा रहा है। विकास के नाम पर केवल खानापूर्ति हो रही है।”

Gumla: राज्य को विकास की गति से उतार दिया- पूर्व सीएम

रघुवर दास ने पेसा कानून लागू न होने पर भी सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा, “अगर सरकार आदिवासियों की हितैषी होती तो आज पेसा कानून हमारे झारखंड में लागू रहता। लेकिन यह झामुमो, कांग्रेस, राजद की ठगबंधन की सरकार ने पूरी राज्य को विकास की गति से उतार दिया है।” उन्होंने झारखंड को वर्तमान में नक्सली आतंक, बलात्कार, अपराध सहित कई तरह की समस्याओं से जूझने वाला राज्य बताया।

सुंदरम केशरी की रिपोर्ट

India Post GDS Recruitment 2026: 25 हजार से ज्यादा पदों पर...

 India Post ने GDS भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। 25 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती होगी। 10वीं पास उम्मीदवार 2 से...

Bank Strike: पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर बैंककर्मियों...

रांची में यूएफबीयू के आह्वान पर बैंककर्मियों ने प्रदर्शन किया। पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर 11 सितंबर से आंदोलन की चेतावनी...

Jharkhand High Court: बोकारो की लापता नाबालिग की तलाश अब CBI...

 बोकारो से 2020 में लापता 14 वर्षीय नाबालिग की तलाश अब सीबीआई करेगी। झारखंड हाईकोर्ट ने अंतरराज्यीय सुराग और डिजिटल ट्रेल के चलते जांच...