Gumla: डायन बिसाही के शक में दो महिलाओं की टांगी से कटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Gumla: रायडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत जमगाई दुरु टोली जंगल के पास शनिवार दोपहर ग्रामीणों ने दो महिलाओं का शव पड़ा देखा। इसकी सूचना रायडीह थाना की पुलिस को दी गई। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। दोनों की हत्या डायन बिसाही के शक में एक युवक ने टांगी से कटकर दी थी। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Gumla: डायन बिसाही के शक में दो महिलाओं की हत्या

दोनों शव की पहचान मां-बेटी जमगई दुरु टोली निवासी 68 वर्षीय सीता देवी और 50 वर्षीय शांति देवी के रूप में हुई। रायडीह थाना की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी गांव के ही 23 वर्षीय कमलेश प्रधान पिता स्वर्गीय हरि प्रधान को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार भी कर ली है।

Gumla: हत्याकांड में आरोपी गिरफ्तार

महिलाओं की हत्या गुरुवार की शाम जमगाई के पास पुराना पानी जंगल में टांगी से काटकर कर दी गई थी। उसने बताया कि उसकी पत्नी अक्सर बीमार रहती थी, जिसका कारण वह दोनों महिलाओं को मानता था। दोनों महिलाओं पर डायन बिसाही का शक भी करता था।

Jaipur Family Court Divorce: करवा चौथ पर दूसरे पुरुष के लिए...

जयपुर फैमिली कोर्ट ने दूसरे पुरुष के लिए करवा चौथ का व्रत रखने और वैवाहिक जिम्मेदारियां नहीं निभाने के मामले में पति की तलाक...

JSSC Assistant Acharya Recruitment 2026: 7299 पदों पर आवेदन की तारीख...

 झारखंड में सहायक आचार्य के 7299 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी। 4 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन, 6 नवंबर तक शुल्क भुगतान...

CLAT 2027: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, 6 दिसंबर को होगी...

 CLAT 2027 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर है। प्रवेश परीक्षा 6 दिसंबर को होगी। जानें परीक्षा का पैटर्न, नेगेटिव मार्किंग और...