महिला हत्या मामले में पुलिस ने किया खुलासा, डायन बिसाही के आरोप में हुई थी हत्या

गुमलाः जिला के सिसई थाना अंतर्गत सेमर हराटोली गांव में 13 सितंबर को हुए फगनी देवी हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने किया. मामले में स्थानीय निवासी विनोद खड़िया को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया गया है. शुक्रवार को गुमला एसपी हरविंदर सिंह ने अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन कर पूरे मामले का खुलासा किया.

डायन बिसाही के आरोप में हुई थी हत्या

एसपी ने बताया कि हत्या डायन बिसाही के आरोप में हुई थी. अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि उसकी मां प्रभा देवी अचानक बीमार हो गई और उसकी मौत हो गई. मुझे शक हुआ की फगनी देवी ने काला जादू कर मेरी मां को मार डाला. 13 सितंबर को फगनी देवी स्कूल के पास के चापाकल से पानी लेकर घर आ रही थी. इसी दौरान टांगी से गला रेतकर हत्या कर दी. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त खून लगा टांगी बरामद किया. वही छापेमारी दल में एससीडीपीओ गुमला मनीषचंद्र लाल, इंस्पेक्टर एसएन मंडल, सिसई थाना प्रभारी आदित्य चौधरी के अलावा कई पुलिस बल के जवान शामिल थे.

Bihar School Holiday: बिहार में नवंबर में 11 दिन बंद रहेंगे...

Bihar School Holiday November 2026: बिहार में त्योहारों का मौसम शुरू होने के साथ ही सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए छुट्टियों...

Jaipur Family Court Divorce: करवा चौथ पर दूसरे पुरुष के लिए...

जयपुर फैमिली कोर्ट ने दूसरे पुरुष के लिए करवा चौथ का व्रत रखने और वैवाहिक जिम्मेदारियां नहीं निभाने के मामले में पति की तलाक...

JSSC Assistant Acharya Recruitment 2026: 7299 पदों पर आवेदन की तारीख...

 झारखंड में सहायक आचार्य के 7299 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी। 4 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन, 6 नवंबर तक शुल्क भुगतान...