8 महीने पहले किया था Love Marriage, अब पति ने कर दी पत्नी की हत्या…

नौबतपुर: राजधानी पटना में दिवाली के दिन एक पति ने अपनी ही पत्नी की गला दबा कर हत्या कर दी। घटना राजधानी पटना से सटे नौबतपुर थाना क्षेत्र के चिरौरा गांव की है जहां एक पति ने अपनी पत्नी की गला दबा कर हत्या कर दी। मृतिका की पहचान राधा कुमारी के रूप में की गई है। घटना के बाद से मृतिका के पति फरार हैं वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। जानकारी के अनुसार चिरौरा गांव की युवती राधा का अपने ग्रामीण रोहित के साथ प्रेम प्रसंग था और आठ महीने पहले दोनों ने अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था।

बीती रात दोनों में कुछ कहा सुनी हुई थी और फिर पति ने अपनी पत्नी की हत्या गला दबा कर हत्या कर दी। हत्या के बाद पति मौके से फरार हो गया। मामले की जानकारी लोगों को अगले सुबह ही जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी। मामले की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की छानबीन में जुट गई।

यह भी पढ़ें-  Aurangabad में धूमधाम से मनाया जा रहा है सोहराई पर्व

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

पटना से अवनीश कुमार की रिपोर्ट

Love Marriage Love Marriage

Love Marriage

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!