पूर्व CM नीतीश ने सोशल मीडिया पर बदला अपना प्रोफाइल बायो

पटना : बिहार में सियासत बदली तो अब नीतीश कुमार का सोशल मीडिया एक्स का बायो भी बदल गया है। नीतीश कुमार ने एक्स (पहले ट्विटर) पर अपना बायो बदल दिया। उन्होंने अब पूर्व मुख्यमंत्री- बिहार, सांसद- राज्य सभा और अध्यक्ष- जदयू लिखा है। सीएम रहते हुए उन्होंने अपने बायो में Chief Minister of Bihar, India लिखा हुआ था।

14 अप्रैल 2026 को नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था

आपको बता दें कि 14 अप्रैल 2026 को नीतीश ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके बाद बिहार में पहली बार सम्राट चौधरी के रूप में बीजेपी को अपना पहला सीएम मिला है। 10 अप्रैल 2026 को नीतीश कुमार ने राज्यसभा के सदस्य के तौर पर शपथ ली थी। अपने सियासी करियर में पहली बार नीतीश कुमार राज्यसभा के सदस्य बने हैं। 24 मार्च 2026 को वो फिर से जदयू के अध्यक्ष चुने गए। एक्स पर नीतीश कुमार के कुल 8.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

Nitish Kumar 1 1 22Scope News

नीतीश मॉडल पर ही चलेगी नई सरकार – विजय कुमार चौधरी

सम्राट चौधरी के साथ जदयू के विजय कुमार चौधरी ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। मंत्री पद की शपथ लेने के बाद उन्होंने साफतौर पर कहा कि नई सरकार जो बनी है, वह नीतीश मॉडल पर ही चलेगी और उनके बताए रास्ते पर आगे बढ़ेगी। पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने मंत्री बनाए जाने पर नीतीश कुमार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के विश्वास के कारण ही आज ये पद मिल रहा है। जैसे नीतीश कुमार के साथ मिलकर हम लोगों ने ईमानदारी से बिहार की सेवा की, वैसे ही हम आगे बढ़ेंगे।

Nitish Kumar 22Scope News

यह भी पढ़े : Big Breaking : करीब 20 साल बाद आज ‘नीतीश युग’ का अंत, राजभवन जाकर दिया इस्तीफा

बिहार बनेगा AI Innovation Hub: Bihar AI Policy 2026 पर विशेषज्ञों...

पटना में Bihar AI Policy 2026 पर आयोजित परामर्श बैठक में AI, स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट और निवेश को बढ़ावा देने पर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण...

सम्राट कैबिनेट में लिए गए कई बड़े फैसले, बिहार में 5...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक चल...

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन, शिक्षा...

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन के उद्घाटन किया। उन्होंन इस अवसर...