Samastipur से आ कर बेगूसराय में करना था…., पुलिस ने चार को दबोचा…

बेगूसराय: बेगूसराय के लाखो थाना की पुलिस और जिला आसूचना इकाई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लूट की साजिश को नाकाम कर दिया। गुप्त सूचना पर की गई इस कार्रवाई में चार अपराधी गिरफ्तार किए गए। इनके पास से दो देशी कट्टा, 20 कारतूस, एक मोबाइल और एक मारुति ओमनी कार जब्त की गई। मंगलवार को लाखो थाना को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी हथियार के साथ लूट और डकैती की योजना बना रहे हैं। ये लोग एक ओमनी कार और मोटरसाइकिल से लाखो थाना क्षेत्र में घूम रहे हैं। Samastipur Samastipur Samastipur Samastipur 

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक को जानकारी दी गई। उनके निर्देश पर लाखो थाना पुलिस, सशस्त्र बल और जिला आसूचना इकाई की टीम ने कार्रवाई की। भगवानपुर रेलवे ढाला के पास एक ओमनी कार को रोका गया जिसमें चार संदिग्ध बैठे थे। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम राजू कुमार, सोनू कुमार सिंह, रत्नेश कुमार और मो नवाब शरीफ बताया। चारों समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। तलाशी में दो देशी कट्टा, 20 कारतूस और एक मोबाइल बरामद हुआ।

यह भी पढ़ें – Hajipur पहुंचे मंत्री जीवेश मिश्रा, तेज प्रताप यादव को बताया ‘फाइटर’

ओमनी कार को भी जब्त कर लिया गया। चारों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। लाखो थाना में मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार राजू कुमार पर पहले भी मुसरीघरारी आर्म्स एक्ट समेत कई धाराओं में मामला दर्ज है। सोनू कुमार पर भी चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या, लूट और आर्म्स एक्ट से जुड़े केस शामिल हैं। रत्नेश कुमार और मो नवाब शरीफ की भी जांच की जा रही है। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  Rahul Gandhi नाटक करने में काफी तेज हैं, पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा ‘बेहतर होता अगर वे…’

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Instagram Friendship बनी मुसीबत! युवती को निजी फोटो-वीडियो वायरल करने की...

Dhanbad Instagram Blackmailing Case: धनसार थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद कथित तौर पर निजी फोटो...

Gumla Polytechnic Engineers Day: Engineers Day पर गुमला पॉलिटेक्निक के छात्रों...

Gumla Polytechnic Engineers Day, गुमला: गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में मंगलवार को इंजीनियर्स डे के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में...

Bunti Khan Viral Statement: वासेपुर में परेड के बाद सामने आया...

Bunti Khan Viral Statement, धनबाद: वासेपुर के फरार गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान की गिरफ्तारी के बाद उसका एक कथित बयान सोशल...