Advertisment

हज यात्रा 9 मई से शुरू

रांची: हज कमेटी की ओर से हज यात्रा को लेकर तैयारी शुरू कर दी गयी है. झारखंड से 1700 सौ लोग इस साल हज पर जायेंगे.

हज पर जाने वाले सभी यात्रियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा.रविवार को रांची, खूंटी व सिमडेगा के लोगों को प्रशिक्षण दिया गया. सभी यात्रियों का प्रशिक्षण एजाजुल हसन सिद्दीकी व नायाब जेबा के नेत्रित्व में होगा।

यह प्रशिक्षण राज्य के सभी जिलों में 30 अप्रैल तक चलेगा. झारखंड के सभी लोगों को कोलकाता, दिल्ली,मुंबई,हैदराबाद और गया से हज के लिए उड़ान भरना है.

हज यात्रा :

9 मई से हज का मुकद्दस सफर शुरू होने की उम्मीद है. संभवतः 22 मई तक झारखंड के हज वात्री उड़ान भरेंगे, हालांकि किस जिले के लोग किस दिन रवाना होंगे, इसको लेकर अभी शेड्यूल नहीं आया है.

शेड्यूल जल्द ही जारी होने की उम्मीद है.  उन्होंने कहा कि ट्रेनिंग बहुत ही जरूरी है. इससे हज यात्रियों को बहुत फायदा मिलता है.

हज ट्रेनर मुफ्ती अनवर कासमी, मुफ्ती सलमान कासमी, मौलाना मंजूर आदि ने हज यात्रियों को जाने से लेकर आने तक की पूरी जानकारी दी. मौके पर मो खुर्शीद, मो नासिर, शाह उमेर, डीआइजी नौशाद आलम, सरफराज अहमद सुड्डू, मो लतीफ आलम, इमाम अहमद, जाहिद इकबाल, अरशद जिया सहित अन्य मौजूद थे. हज यात्रा 

Bankipur By Election 2026: एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में उतरे मंत्री...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंत्री श्रवण कुमार ने एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। जनसभा को संबोधित कर...

School Enrollment Campaign: बिहार के 171 प्रखंडों में शिक्षा से जुड़ीं...

बिहार के 19 जिलों के 171 प्रखंडों में पंचायत प्रतिनिधियों, जीविका दीदियों और सीथ्री के प्रयास से स्कूल छोड़ चुकी बालिकाएं फिर शिक्षा की...

Waste Management Success: मधुबनी के सुखेत पंचायत का मॉडल बना मिसाल,...

मधुबनी के सुखेत पंचायत ने गोबर और जैविक कचरे से वर्मी कंपोस्ट बनाकर स्वच्छता, रोजगार और आय का नया मॉडल विकसित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र...