Advertisment

नाली विवाद को लेकर 2 पक्षों में मारपीट, महिला समेत आधा दर्जन घायल

सासाराम : नाली विवाद को लेकर बगेन गांव में दो पक्षों के मारपीट में एक पक्ष के महिला समेत आधा दर्जन घायल को अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया है। घटना रोहतास जिला के अकोढ़ी गोला थाना क्षेत्र के बगेन गांव का बताया गया।

इस घटना में दिनेश सिंह को गंभीर हालत सदर अस्पताल सासाराम ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। जबकि घायल महिलाओं का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अकोढीगोला में कराया गया है। अकोढीगोला थाना क्षेत्र में घटी इस घटना के बाद बगेन गांव में तनाव का स्थिति बना हुआ है।

पीड़ित ने बताया कि नाली के विवाद को लेकर दो पक्षों में तू-तू मैं-मैं के साथ दूसरे पक्ष में एक पक्ष पर जमकर हमला बोल दिया। जहां देखते ही देखते महिला समेत आधा दर्जन घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

दयानन्द तिवारी की रिपोर्ट

JPSC JSSC Student Protest: छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा...

JPSC JSSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC के खिलाफ चल रहे छात्र विरोध प्रदर्शनों के बीच, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने...

Malda Rail Mini Pantry Service: वनांचल एक्सप्रेस यात्रियों के लिए बड़ी...

Malda Rail Mini Pantry Service: रेलवे की एक नई पहल से मालदा रेलवे डिवीज़न से यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिल सकती है।...

UP JDU Election Preparation 2027: UP विधानसभा चुनाव 2027 के लिए...

UP JDU Election Preparation 2027 Patna: जनता दल (यूनाइटेड) (JDU) ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले अपने संगठन को मजबूत करने...