Dhanbad: महाकुंभ प्रयागराज से संगम में स्नान कर लौट रहा परिवार आज सुबह धनबाद के तोपचांची थाना क्षेत्र के मानटांड़ के पास एनएच 19 पर हादसे का शिकार हो गया। सभी जायलो कार पर सवार थे और कुंभ से स्नान कर वापस अपने घर कोलकाता लौट रहे थे।
घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए धनबाद के एसएनएमएमसीएच में भर्ती किया गया। इस घटना में करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं, जिसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Dhanbad: तोपचांची के पास हादसा
वहीं इलाज करा रहे वाहन चालक सोमनाथ ने बताया कि वह सभी कल शाम 4 बजे प्रयागराज से निकले थे और कोलकाता जा रहे थे। तभी आज सुबह तोपचांची के पास उसकी आंख लग गई, जिससे यह हादसा हुआ। घायलों में तीन महिला और तीन पुरुष शामिल हैं।