भू अर्जन अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न

पटना. राजस्व सर्वे (प्रशिक्षण) संस्थान, शास्त्रीनगर, पटना में आयोजित जिला भू अर्जन पदाधिकारी एवं अपर जिला भू अर्जन पदाधिकारी का दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हो गया।

आज के प्रशिक्षण सत्र में हिमाचल प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी ललित जैन ने दो सत्र लेकर विभिन्न केस स्टडी के माध्यम से भू अर्जन प्रक्रिया को सरल बनाने पर बल दिया। उन्होंने इस दौरान अधिकारियों को कई उदाहरण देकर समझाने का प्रयास किया। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव गोपाल मीणा ने न्यायिक प्रक्रियाओं की जानकारी देते हुए अधिकारियों से विशेष ध्यान देने का आग्रह किया। उन्होंने अन्य राज्यों के भूमि अधिग्रहण मामलों का उदाहरण देकर व्यावहारिक जानकारी साझा की।

प्रशिक्षण के दौरान अलग-अलग जिलों से आए अधिकारियों के प्रश्नों का समाधान किया गया। सीतामढ़ी के जिला भू अर्जन पदाधिकारी विकास कुमार ने पुनौरा धाम हेतु भूमि अर्जन की कम समय में पूरी हुई प्रक्रिया का अनुभव साझा किया।अंतिम सत्र में भू–अर्जन निदेशालय के निदेशक कमलेश कुमार सिंह ने सभी बिंदुओं को समेकित करते हुए वस्तुनिष्ठता पर जोर देने की बात कही। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी अद्यतन कानून और विभागीय परिपत्रों के अनुरूप कार्य करें। इस अवसर पर अधिकारियों को भू अर्जन प्रक्रिया एवं प्रावधानों से संबंधित पुस्तक और विभागीय परिपत्रों का संग्रह भी उपलब्ध कराया गया।

रिकॉर्ड समय में सीतामढ़ी के पुनौराधाम में भू अर्जन करने के लिए सीतामढ़ी के जिला भू अर्जन पदाधिकारी विकास कुमार को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी चंद्रिका अत्री, सहायक निदेशक आजीव वत्सराज समेत कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Saffrn

Trending News

अतिक्रमण भूमि का निरीक्षण करने पहुंचे अपर समाहर्ता सह बेतिया राज...

बेतिया : अपर समाहर्ता सह बेतिया राज प्रबंधक अतिक्रमण भूमि का निरीक्षण करने पहुंचे। सोमवार को अपर समाहर्ता एवं बेतिया राज प्रबंध आईटीआई कालोनी...

मंत्री श्रवण कुमार ने कहा- जनता के आवागमन को अधिक सुविधायुक्त...

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) प्रदेश कार्यालय पटना में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और ग्रामीण...

बख्तियारपुर में गंगा दशहरा पर नीतीश कुमार ने की मां गंगा...

बख्तियारपुर : गंगा दशहरा के पावन अवसर पर बिहार के विकास पुरुष, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बख्तियारपुर के सीढ़ी घाट पहुंचे।...

मुख्यमंत्री ने कहा- 10 लाख कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के परिसरों में...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में...

पूर्व MP के मकान पर ड्रग विभाग का छापा, लगभग 25...

गयाजी : गयाजी में नकली और नशीली दवाओं के बड़े कारोबार का खुलासा हुआ है। कोतवाली थाना क्षेत्र के न्यू पीपरपाती मोहल्ले में पूर्व...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img