हाल नवहट्टा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का, सफाई कर्मी बने डॉक्टर

Darbhanga– सफाई कर्मी बने डॉक्टर – बिहार में चौतरफा विकास के तमाम दावों की जमीनी सच्चाई नवहट्टा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र

पर देखने को मिल रही है. इस सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर गंभीर रुप से बीमार मरीजों का इलाज किसी

स्वास्थ्य कर्मी के द्वारा नहीं होकर सफाई कर्मियों किए जाने की खबर आयी है.

दरअसल इस स्वास्थ्य केन्द्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल रहा है, इस वायरल वीडियो में

दो सफाई कर्मी दो अलग- अलग बच्चों के सर में स्टीच लगाते नजर आ रहे हैं.

जब सफाई कर्मियों से इस बाबत पूछा किया गया तो जवाब और भी चौंकाने वाला था.

सफाई कर्मियों ने बताया कि स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी सुजीत कुमार के आदेश पर यह किया जा रहा है,

स्वास्थ्य कर्मी का काम नहीं करने पर वेतन काटने की धमकी दी जाती है.

इस मामले में सुजीत कुमार का तर्क और भी अजूबा है. सुजीत कुमार का कहना है कि आकस्मिक परिस्थितियों

को देखते हुए सफाई कर्मियों से स्वास्थ्य कर्मी का काम लिया जा रहा है. लेकिन सुजीत कुमार को इस बात

की जानकारी नहीं है कि इन सफाई कर्मयों को स्टिच लगाने की जानकारी है या नहीं.

वहीं मामले में सिविल सर्जन अवधेश प्रसाद ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है.

रिपोर्ट- राजीब झा 

JSSC CGL 2023 Scam: एक के बाद एक गिरफ्तारी… JSSC CGL...

JSSC CGL 2023 Scam: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की राज्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 (CGL) में कथित धांधली और अनियमितता के मामले में...

Karbigahiya Mithapur Flyover: रेल यात्रियों का सफर होगा आसान, CM सम्राट...

Karbigahiya Mithapur Flyover, पटना: राजधानी पटना में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में शुक्रवार को दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री...

CM Samrat Chaudhary Raksha Bandhan: रक्षा बंधन पर बहनों के बीच...

CM Samrat Chaudhary Raksha Bandhan, पटना: रक्षा बंधन के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आई बहनों...