रैयतों की जमीन को उधोगपतियों को सौंपना विश्वासघात- विनोद कुमार सिंह

बोकारोः मार्क्सवादी समन्वय समिति(मासस) और माकपा माले के संयुक्त तत्वावधान में उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना दिया गया.

इस मौके पर बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह ने केन्द्र सरकार की नीतियों पर जोरदार हमला बोला और कहा कि रैयतों की जमीन को निजी उधोगपतियों के हाथों में सौंपना किसानों के साथ विश्वासघात है.

विनोद कुमार सिंह ने कहा कि जब बीएसएल ने जमीन का अधिग्रहण कर रैयतों का नियोजन नहीं किया, तब प्राइवेट सेक्टर में रैयतों का क्या हाल होगा, इसका अन्दाजा लगाया जा सकता है.

MAsaad 02 22Scope News

विनोद कुमार सिंह ने हेमंत सरकार की आचोलचना करते हुए कहा जलसहिया सहित कई विभागों में कर्मचारियों को सात-सात माह से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है. राज्य सरकार भी आम लोगों की आकांक्षा पर खरी नहीं उतर रही.

मौके पर नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार की तकनीकी भूल से झारखंड के 8 लाख लोग  राशन कार्ड से वंचित रह गए. मोदी सरकार ने कहा था कि 2022 तक सभी को आवास दिया जाएगा, लेकिन आवास की क्या उम्मीद किया जाए यहां तो गरीबों-मजलूमों को महज एक राशन कार्ड से वंचित कर दिया गया. मोदी सरकार देश को उस मोड़ पर ले जाना चाहती है जहां से वापस आना मुश्किल होगा.

नेताओं ने वेदांता इलेक्ट्रोस्टी पर मजदूरों का शोषण करने और जमीन लेकर अपने वादे पर खरा नहीं उतरने का भी आरोप लगाया.

रिपोर्टः चुमन

Palamu Fraud Case: खाद की डीलरशिप और पॉलीहाउस के नाम पर...

Palamu Fraud Case: झारखंड के पलामू जिले में खाद की डीलरशिप दिलाने, पॉलीहाउस निर्माण कराने और पौधारोपण में सहयोग देने के नाम पर 18...

Dhalbhumgarh Double Murder: दो सगी बहनों की हत्या के पीछे क्या...

Dhalbhumgarh Double Murder: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ प्रखंड की रावताड़ा पंचायत स्थित बबईदा गांव में सोमवार को दो सगी बहनों की...

Nita Ambani Initiative: अब हर सप्ताह पढ़ सकेंगे देश-दुनिया की खबरें,...

Nita Ambani Initiative: दृष्टिबाधित लोगों तक समाचार और जरूरी जानकारियां नियमित रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से रिलायंस फाउंडेशन ने अहम पहल की है।...