रांची में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी, मंदिरों में विशेष पूजा और सुंदरकांड पाठ का आयोजन

रांची:  शहर में 12 अप्रैल को श्री हनुमान जयंती के अवसर पर विभिन्न मंदिरों में भव्य आयोजन किए जाएंगे। मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों, फूलों और धार्मिक सजावट से सजाया जाएगा। जगह-जगह सुंदरकांड, हनुमान चालीसा पाठ और विशेष भोग का आयोजन होगा। श्रद्धालुओं में उत्साह देखते ही बन रहा है।

संकट मोचन मंदिर, मेन रोड
मेन रोड स्थित संकट मोचन मंदिर में 12 अप्रैल को सुबह 5 बजे से देर रात तक पूजा-अर्चना की जाएगी। मंदिर के पुजारी श्यामानंद ने बताया कि इस अवसर पर हनुमानजी का श्रृंगार फल और फूलों से किया जाएगा। सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। साथ ही 24 घंटे का अखंड श्रीराम नाम जाप पांच पुजारियों की उपस्थिति में संपन्न होगा। दिनभर श्रद्धालुओं के लिए भोग का वितरण किया जाएगा। हनुमानजी और श्रीराम की छठी का भी आयोजन किया गया है।

सालासर हनुमान मंदिर, ब्राह्मण भवन
श्री सालासर हनुमान मंडल द्वारा ब्राह्मण भवन स्थित सालासर मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाएगा। सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक विविध कार्यक्रम होंगे। प्रातः 9 बजे से 151 महिलाएं श्री सुंदरकांड का पाठ करेंगी। मंदिर में अखंड ज्योत, रस माधुरी श्रृंगार और झांकियां विशेष आकर्षण रहेंगी।

महावीर मंदिर, अपर बाजार
महावीर चौक स्थित प्राचीन महावीर मंदिर में भगवान हनुमान का फूलों से भव्य श्रृंगार किया जाएगा। पूजा-अर्चना के बाद भगवान को चुरमा, बुंदिया, रोट और फल का भोग अर्पित किया जाएगा। शाम 7 बजे आरती के बाद सुंदरकांड का पाठ होगा और मुख्य झंडा उतारा जाएगा।

श्रीराम मंदिर, चुटिया
चुटिया स्थित प्राचीन श्रीराम मंदिर में भी हनुमान जयंती की तैयारियां जोरों पर हैं। मंदिर के सदस्य विजय कुमार साहू ने बताया कि मंदिर को लाइटों और फूलों से सजाया गया है। हनुमान जी का श्रृंगार ताजे फलों से किया जाएगा। सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ के साथ लड्डू और बुंदिया का भोग लगाया जाएगा।

श्री हनुमान मंदिर, हिनू
हिनू चौक स्थित श्री महावीर मंडल में 12 अप्रैल की सुबह 5 बजे से पूजा-अर्चना शुरू होगी। मंदिर के सदस्य उदय झा ने बताया कि 11 अप्रैल को श्रीरामजी की छठी का आयोजन भी किया जाएगा। विशेष भोग में 501 किलो खीर अर्पित की जाएगी। सुंदरकांड और हनुमान चालीसा पाठ के साथ दिनभर भक्तों के लिए प्रसाद की व्यवस्था रहेगी।

धार्मिक उत्साह चरम पर
विश्व हिंदू परिषद (VHP) द्वारा इस दिन को बलोपासना दिवस के रूप में भी मनाया जाएगा। पूरे शहर में धार्मिक उत्सव का माहौल बना हुआ है, और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिरों में उमड़ने की संभावना है।

Pawan Singh Jyoti Singh Court Case: ‘पावर स्टार’ पवन सिंह को...

Pawan Singh Jyoti Singh Court Case: अपर न्यायाधीश परिवार न्यायालय में बुधवार, 9 सितंबर को ज्योति सिंह पेश हुईं, जबकि भोजपुरी स्टार व एमएलसी...

Health Minister Bihar: बिहार में AI से Smart होगी स्वास्थ्य व्यवस्था,...

Health Minister Bihar पटना: बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को तकनीक आधारित और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाने...

Vantara Laos Elephant Conservation: 43 साल की हथिनी मे खामनॉय को...

Vantara Laos Elephant Conservation: लाओस में बीमार और घायल हाथियों के इलाज तथा संरक्षण के लिए वनतारा ने मांडलाओ एलीफेंट कंजर्वेशन के साथ मिलकर...