पेसा कानून बिल पारित होने पर हजारीबाग में खुशी, निकली आभार यात्रा

Hazaribagh: झारखंड में पेसा (PESA) कानून बिल के पारित होने के बाद पूरे राज्य में खुशी का माहौल है। इसी कड़ी में हजारीबाग जिले में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने आभार जुलूस निकालकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्य सरकार के प्रति धन्यवाद प्रकट किया।

नारेबाजी के साथ निकली आभार यात्रा:

शहर में निकाली गई आभार यात्रा के दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी की। लोगों ने पेसा कानून को आदिवासी और ग्रामीण समाज के लिए ऐतिहासिक कदम बताते हुए सरकार की सराहना की। यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, आदिवासी समाज के लोग और पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।

ग्राम सभा को मिलेगा अधिकार:

झामुमो के जिला अध्यक्ष संजीव बेदिया ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार ने गरीबों, आदिवासियों और ग्रामीणों के हित में बड़ा और साहसिक फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि पेसा कानून लागू होने के बाद अब गांवों को अपने विकास कार्यों के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। संजीव बेदिया ने बताया कि अब विकास से जुड़े फैसले सीधे ग्राम सभा के माध्यम से लिए जाएंगे, जिससे गांवों को जल, जंगल, जमीन और अन्य प्राकृतिक संसाधनों पर अधिकार मिलेगा।

ग्राम स्वराज को मिलेगी मजबूती:

झामुमो नेताओं और ग्रामीणों का कहना है कि पेसा कानून ग्राम स्वराज की अवधारणा को मजबूत करेगा और गांवों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाएगा। इससे स्थानीय स्तर पर निर्णय लेने की शक्ति बढ़ेगी और आदिवासी समाज को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा।

रिपोर्टः शशांक शेखर

 

 

Koderma Wife Murder Case: नेपाल भागने से पहले पकड़ा गया पति!...

Koderma Wife Murder Case: झारखंड के कोडरमा ज़िले में संदिग्ध हालात में एक महिला की मौत के बाद एक अहम जानकारी सामने आई है। एक...

Dhanbad China Market Theft: धनबाद के चाइना मार्केट में हो रही...

Dhanbad China Market Theft: हीरापुर के चाइना मार्केट में एक कॉस्मेटिक्स की दुकान में चोरी का मामला सामने आया है। दुकान के मालिक और कर्मचारियों...

Siwan Fake Currency Factory: महिला के घर में चल रही थी...

Siwan Fake Currency Factory: बिहार के सिवान जिला में पुलिस ने नकली भारतीय नोटों के अवैध कारोबार से जुड़े एक बड़े रैकेट का पर्दाफ़ाश किया...