बिहार झारखंड में कई मामले में वांछित हार्डकोर नक्सली इंदल पासवान गिरफ्तार

Aurangabad- टंडवा थाना और हुसैनाबाद थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मंगिया गांव से हार्ड कोर नक्सली इंदल पासवान  गिरफ्तार.

इस कार्रवाई में बी कंपनी काला पहाड़ के कंपनी कमांडर लोकेश कुमार, टंडवा थानाध्यक्ष रंजीत कुमार, सहायक उप निरीक्षक अशोक मेहता, हुसैनाबाद थाना के सब इंस्पेक्टर अजित कुमार यादव और सब इंस्पेक्टर रतन शर्मा शामिल रहें.

हुसैनाबाद थाना के सब इंस्पेक्टर अजित कुमार यादव ने बताया कि गिरफ्तार क्सली इंदल पासवान कई मामलों  में वांछित था. झारखंड और बिहार के सीमावर्ती इलाकों में उसके नाम की दहशत थी. पूछताछ में उसने कई कांडों में अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया है.  इंदल पासवान हुसैनाबाद  थाना जिला पलामू (झारखण्ड) कांड संख्या 162/20 और 86/21 में भी वांछित था.  इसके साथ झारखंड बिहार पुलिस को कई अन्य मामलों में उसकी तलाश थी. एसएसबी के जवानों ने नक्सली इंदल पासवान को टंडवा थाना को  सुपुर्द कर दिया है.

बताया जा रहा है कि इंदल पासवान गया जिले के आमस, बाराचट्टी और झारखंड के हंटरगंज में भी काफी सक्रिय था. इन थाना क्षेत्रों में भी वह कई कांडों का अंजाम दे चुका था. संभावना जतायी जा रही है कि टंडवा थाना के बाद झारखंड बिहार में कई थानों की पुलिस के द्वारा उसकी पूछताछ की जाएगी.

रिपोर्ट- दीनानाथ

Bihar Police: जिसे पढ़ाया-लिखाया, नौकरी लगते ही उसी पति को छोड़...

 बिहार के रोहतास में पति ने महिला पुलिसकर्मी पर नौकरी लगने के बाद कथित प्रेमी संग घर से जाने का आरोप लगाया है। पुलिस...

Jairam Mahato: जयराम महतो ने माफी से किया इनकार, बोले- फांसी...

 डुमरी विधायक जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी विवाद में नया मोड़ आया है। विधायक ने माफी से इनकार किया, पुलिस एसोसिएशन ने गिरफ्तारी...

JSSC CGL Paper Leak: JSSC CGL पेपर लीक जांच में नया...

JSSC CGL परीक्षा गड़बड़ी की जांच में नया खुलासा हुआ है। परीक्षा से एक दिन पहले दुग्धा के होटल में अभ्यर्थियों को पेपर रटाए...