Commercial Advertisment

हार्दिक पांड्या दुनिया के नंबर 1 टी20 ऑलराउंडर बने

Desk. हार्दिक पांड्या ने अपने करियर में एक और मील का पत्थर हासिल किया है। वे भारत के टी20 विश्व कप जीतने के बाद बुधवार को दुनिया के नए नंबर 1 टी20 ऑलराउंडर बन गए हैं। वे दुनिया के नंबर वन टी02 बनने वाले पहले भारतीय भी है। हार्दिक ने हाल ही में हुए टी02 वर्ल्ड कप में 144 रन बनाये और 11 विकेट झटके। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और 20 रन देक तीन महत्वपूर्ण विकेट झटके।

हार्दिक पांड्या नंबर 1 टी20 ऑलराउंडर बने

हार्दिक पांड्या ने टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में डेविड मिलर और हेनरिक क्लासेन के विकेट लेने के साथ ही रैंकिंग में दो स्थान की छलांग लगाई और वानिंदु हसरंगा को दूसरे स्थान पर धकेल दिया। वहीं इस साल आईपीएल में हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन काफी खराब रहा। मुंबई इंडियंस के कप्तान के रूप में उन्हें कठिन समय का सामना करना पड़ा और फ्रेंचाइजी प्लेऑफ भी में जगह बनाने में असफल रही। इसके लिए उनकी काफी आलोचना हुई।

टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में हार्दिक पांड्या ने आखिरी ओवर में 16 रनों का बचाव किया। पहली ही गेंद पर सूर्यकुमार यादव के हाथों मिलर को आउट किया। जैसे ही भारत ने मैच जीता, हार्दिक अपने आंसुओं पर काबू नहीं रख पाए और मैदान पर गिर पड़े।फाइनल में योगदान देने के अलावा हार्दिक ने पूरे टूर्नामेंट में महत्वपूर्ण प्रदर्शन किया। पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 24 रन देकर 2 विकेट झटके और यूएसए के खिलाफ 14 रन देकर 2 विकेट लिये। साथ ही बल्ले से भी हार्दिक ने बेहतर प्रदर्शन किया। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद अर्धशतक लगाया और ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ क्रमशः नाबाद 23 और 23 रन बनाए।

वहीं आईसीसी गेंदबाजों में जसप्रित बुमरा, जिन्हें टी20 वर्ल्ड कप में 15 विकेट लेने के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया, वे 12 स्थान ऊपर चढ़कर 11वें स्थान पर पहुंच गए, जो 2020 के अंत के बाद से उनका सर्वश्रेष्ठ है। बुमराह ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार 14 रन देक तीन विकटे लिये। फाइनल में उन्होंने रीज़ा हेंड्रिक्स को क्लीन बोल्ड किया और मार्को जेनसन के स्टंप्स को ध्वस्त करके मैच को भारत के पक्ष में कर दिया।

Giridih BJP Padyatra: आदित्य साहू का कांग्रेस पर बड़ा हमला, गिरिडीह...

Giridih BJP Padyatra: झारखंड के गिरिडीह में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से विशाल पदयात्रा आयोजित की गई। इसमें प्रदेश भाजपा के...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign: बिहार के हर जिले में जल...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign, पटना: बिहार में जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत अब तक...

Gaya Zoo Project Bihar: गयाजी को मिलेगी चिड़ियाघर की सौगात? सम्राट...

Gaya Zoo Project Bihar, पटना: बिहार में औद्योगिक विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गयाजी में चिड़ियाघर बनाने की योजना पर पहल...