Harsh Raj के हत्यारों को बख्शा नहीं जाएगा, स्पीडी ट्रायल कर दिलाई जाएगी सजा : विजय सिन्हा

हर्ष राज के परिजनों से मिले उप मुख्यमन्त्री विजय सिन्हा, अपराधियों पर कार्रवाई का दिया भरोसा

पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा वैशाली के मझौली पंचायत निवासी अजित कुमार के पैतृक घर पहुंच कर शोकसंतप्त परिजनों से मिलकर सांत्वना व्यक्त की। उन्होंने परिजनों को ढाढ़स बंधाते हुए कहा कि सरकार अपराधियों पर स्पीडी ट्रॉयल कर सजा दिलाएगी। वैशाली जिला का रहने वाला अजित कुमार के पुत्र हर्ष राज की पटना में पिछले दिनों निर्मम हत्या कर दी गयी थी। सिन्हा उनके पैतृक घर ग्राम मझौली पहुँचकर शोकाकुल परिजनों से मिले तथा इस केस के स्पीडी ट्रायल हेतु आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

उप मुख्यमंत्री सिन्हा पुलिस अधिकारियों से इस मामले को जांच की प्रगति के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से इस मामले की जांच कर अविलंब करवाई करने की निर्देश दिया। ग्रामीणों ने उप मुख्यमंत्री को बताया कि हर्ष होनहार युवक था। उसकी हत्या से गांव के लोग मर्माहत हैं। उप मुख्यमंत्री ने स्पष्ट तौर से कहा कि सरकार अपराधियों , माफियाओं पर लगाम लगाने के लिए दृढसंकल्पित है। कोई भी अपराधी कितना भी बड़ा हो उसे बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें- Deputy CM विजय सिन्हा ने तेजस्वी को दी नसीहत, कहा…

https://youtube.com/22scope

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

Harsh Raj Harsh Raj Harsh Raj

Harsh Raj

Patna Food Safety Inspection: पटना में McDonald’s और Domino’s का निरीक्षण,...

Patna Food Safety Inspection: बिहार में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से...

Bihar Khet Bachao Abhiyan: खेत बचाओ अभियान को लेकर सरकार की...

Bihar Khet Bachao Abhiyan: बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शनिवार को कृषि भवन स्थित अपने कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम...

Jio Global Expansion Plan: अमेरिका-जर्मनी समेत 12 साझेदारियों पर नजर, 150...

Jio Global Expansion Plan: रिलायंस जियो की टेक्नोलॉजी को अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने की योजना के तहत कंपनी करीब 12 संभावित रणनीतिक साझेदारियों पर...