Accident : रफ्तार का कहर, दूधमुंहे बच्चे की मौत

धनबादः जिले के गोविंदपुर में NH-19 पर रफ्तार का कहर बरपा है। ऊपर बाजार के निकट सड़क दुर्घटना में दूधमुंहे बच्चे की दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। स्थानीय लोगों की सहायता से उन्हें इलाज के लिए धनबाद SNMMCH अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रफ्तार का कहर, दूधमुंहे बच्चे की मौत
रफ्तार का कहर, दूधमुंहे बच्चे की मौत

ये भी पढ़ें- ट्रक ने युवक को रौंदा, मौत 

ट्रेलर ने दंपत्ति को लिया चपेट में दूधमुंहे बच्चे की मौत

बताया जा रहा है कि पति-पत्नी एवं दो बच्चे मोटरसाइकिल पर सवार होकर बरवाअड्डा से गोविंदपुर की ओर आ रहे थे। उसी वक्त ऊपर बाजार में ट्रेलर ने मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया जिससे दंपत्ति के एक दूधमुंहे बच्चे की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि दंपत्ति गंभीर रुप से घायल हो गए।

ये भी पढ़ें- चंदा को लेकर पिटाई, विरोध में सभी कॉलजों में तालाबंदी 

मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को अस्पताल भेजा है। दंपत्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने ट्रक को गोविंदपुर थाने के हवाले कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।

Dalma Naxalite campaign: दलमा में नक्सलियों पर पुलिस का शिकंजा, 1...

Dalma Naxalite campaign: दलमा और आसपास के सीमावर्ती इलाकों में नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है।...

UP Election 2027: क्या यूपी में उम्मीदवार उतारेगी JDU? मंत्री श्रवण...

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने संगठनात्मक तैयारियां तेज करने की शुरुआत कर दी है।...

Bihar Fertilizer Sale: 1 सितंबर से 19 जिलों में बदलेगी खाद...

Bihar Fertilizer Sale, पटना: बिहार में किसानों को उर्वरक की उपलब्धता और बिक्री प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए डिजिटल व्यवस्था लागू की...