Saturday, August 2, 2025

Related Posts

Hazaribagh : अभाविप हजारीबाग नगर इकाई का हुआ पुनर्गठन, नगर अध्यक्ष बने रंजन कुमार

Hazaribagh : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हजारीबाग नगर इकाई का पुनर्गठन का प्राॅवेश रिसोर्ट में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप जलाकर एवं स्वामी विवेकानंद एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से हजारीबाग विभाग प्रमुख प्रो मनोज कुमार जिला प्रमुख प्रो देवेन्द्र कुमार, उपस्थित रहे। संचालन जिला संयोजक रुद्र राज व विषय प्रवेश विभाग संयोजक बाबूलाल मेहता ने किया।

विभाग प्रमुख प्रो मनोज कुमार ने कहा कि विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही निरंतर छात्र हित,समाज हित,राष्ट्र हित के मुद्दे को लेकर समाज में एक अलग पहचान बनाई है। विद्यार्थी परिषद का कार्यकर्ता ना सिर्फ कॉलेज कैंपस में बल्कि हर क्षेत्र में अपनी अहम भूमिका निभा रहा है। चाहे देश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करने की बात हो, एक देश एक संविधान को लेकर धारा 370 को हटाने की बात हो,कोरोना काल में सेवा देने की बात हो हर जगह पर विद्यार्थी परिषद का कार्यकर्ता अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हुए देश प्रथम की भावना से निरंतर कार्य करता आया है।

Hazaribagh : साहिल कुमार बने नगर मंत्री

जिला प्रमुख प्रो देवेन्द्र कुमार ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एक गैर राजनीतिक छात्र संगठन है और निस्वार्थ भाव से छात्रों की सेवा निरंतर 77वर्षों से करते आ रही है। कॉलेज कैंपस में छात्रों का एकमात्र भरोसेमंद छात्र संगठन अभाविप है। अभाविप छात्र हित के साथ साथ सामाजिक कार्य भी करती है। विद्यार्थी परिषद लगातार कभी रक्तदान शिविर लगाकर तो कभी स्वास्थ शिविर लगाकर तो कभी महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर सालों भर कार्य करते रहती है।

अंत में जिला प्रमुख ने पुरानी इकाई भंग कर नई इकाई सत्र 2025- 26 घोषणा किया। जिसमे नगर अध्यक्ष प्रा रंजन कुमार, नगर उपाध्यक्ष प्रा राजीव रंजन, प्रा सदानंद कुमार नगर मंत्री साहिल कुमार,नगर सह मंत्री मनीष कुमार, सिमरन कुमारी,कुणाल कुमार राजपूत, प्रेम कुमार जिला SFS संयोजक प्रद्युमन पासवान, नगर SFD संयोजन निशा कुमारी, टिंकू कुमार जिला सोशल मीडिया संयोजक रामजशय कुमार, नगर सोशल मीडिया संयोजक करण मंडल जिला SFS संयोजक यशवंत राणा नगर SFS संयोजक पीयूष पासवान,जिला खेलों भारत संयोजक शिबू पासवान, नगर खेलो भारत संयोजक अनुज पासवान,जिला राष्ट्रीय कला मंच संयोजक शशिकांत सुमन, नगर राष्ट्रीय कला मंच संयोजक अनुश्री कुमारी,जिला छात्रावास संयोजक अक्षय मोदी, नगर छात्रावास संयोजक बबलू कुमार जिला मीडिया प्रेस संयोजक अभिषेक कुमार,जिला शोध कार्य प्रमुख राजकुमार जी, कार्यालय मंत्री बजरंग कुमार, नगर कार्यकारणी सदस्य अमित कुमार, पंकज मेहता, अनुभव सिंहा, दीपक पांडे, मुन कुमारी, रौनक सिंह, विपिन कुमार,मुन्ना मंडल , सदानंद कुमार, अभिषेक कुमार, गौतम कुमार,सोनम कुमारी, कृष कुमार,अमन कुमार विशेष आमंत्रित सदस्य प्रा राजकुमार चौबे, डॉ जीके झा, प्रा शत्रुघ्न पांडे, प्रा सुभाष कुमार, मानषी प्रिया रितेश यादव को बनाया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नवलेश सिंह विभाग संयोजक बाबूलाल मेहता विभाग संगठन मंत्री विक्रम राठौर जिला संयोजक रूद्र राज प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य निशांत अग्रवाल साक्षी सिन्हा हिमांशु सिंह Vbu इकाई अध्यक्ष संतोष सिंह मोंटी मंडल शेखर शर्मा विवेक यादव एवं अन्य सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शशांक शेखर की रिपोर्ट–

127,000FansLike
22,000FollowersFollow
587FollowersFollow
562,000SubscribersSubscribe