Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Giridih : घर के कमरे से संदेहास्पद स्थिति में महिला का शव मिलने से मची सनसनी, ससुराल वाले फरार…

Giridih : जिले के देवरी थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकरूडीह गांव में शनिवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृत महिला की पहचान कौशल्या देवी के रूप में हुई है। उनका शव घर के एक कमरे में संदिग्ध स्थिति में पाया गया। इस घटना के बाद से ससुराल पक्ष के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार हैं, जिससे मामले को लेकर संदेह और गहरा गया है।

ये भी पढ़ें- Bokaro Encounter : विवेक मांझी सहित साथ 8 नक्सलियों का मारा जाना झारखंड पुलिस की ऐतिहासिक जीत-एडीजी ऑपरेशन… 

Giridih : घटना के बाद जुटी लोगों की भीड़
Giridih : घटना के बाद जुटी लोगों की भीड़

Giridih : यह कोई सामान्य मौत नहीं, बल्कि योजनाबद्ध हत्या है

मृतका के मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि यह कोई सामान्य मौत नहीं, बल्कि योजनाबद्ध हत्या है। कौशल्या देवी के भाई और अन्य परिजन जब घटना की सूचना पर गांव पहुंचे तो उन्होंने देखा कि शव घर के अंदर कमरे में पड़ा हुआ था और पूरे घर में सन्नाटा पसरा हुआ था। किसी भी ससुराल वाले की मौजूदगी न होने पर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

ये भी पढ़ें- Breaking : वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर का बड़ा बयान, इस दिन ले लूंगा राजनीति से संन्यास…

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, गिरिडीह भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Giridih : मामले की जानकारी देता मृतक का भाई
Giridih : मामले की जानकारी देता मृतक का भाई

दहेज की मांग को लेकर किया जाता था प्रताड़ित-मृतिका का भाई

मृतका के भाई ने पुलिस को बताया कि कौशल्या की शादी लगभग 12 वर्ष पूर्व अशोक पंडित के साथ हुई थी। शुरुआती दिनों में सब कुछ सामान्य था, लेकिन बीते कुछ वर्षों से ससुराल पक्ष की ओर से मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।

ये भी पढ़ें- Dhanbad : लोकतंत्र को कुचलने वाले संविधान बचाने की बात करते हैं, भाजपा इसका मुंहतोड़ जवाब दे रही-बाबूलाल मरांडी का बड़ा आरोप…

घटना के बाद से गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि कौशल्या शांत और मिलनसार स्वभाव की महिला थी, लेकिन ससुराल पक्ष से उसका संबंध कुछ समय से ठीक नहीं चल रहा था। गांव की महिलाओं ने भी बताया कि कौशल्या को कई बार रोते और अकेले बैठा देखा गया था।

टदहबग 1 22Scope News

ये भी पढ़ें- Jamshedpur से चार-चार सीएम होने के बाद भी नहीं बदली एमजीएम की सूरत-मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा बयान… 

मामले की जांच में जुटी पुलिस

देवरी थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल इस मामले को लेकर यूडी केस (अप्राकृतिक मृत्यु) दर्ज किया गया है, लेकिन मृतका के परिवार द्वारा दर्ज कराए गए बयान और परिस्थितियों के आधार पर हत्या की धारा जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है। ससुराल पक्ष के फरार लोगों की तलाश तेज कर दी गई है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

ये भी पढ़ें- Dhanbad : लड़कियों को भगाकर ले जाने वाले चार युवक धराए, बजरंग दल ने लगाए गंभीर आरोप… 

मायके पक्ष की मांग है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, ताकि कौशल्या को न्याय मिल सके। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अगर पुलिस ने कार्रवाई में ढिलाई बरती तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।

पंचानंद राय की रिपोर्ट–

 

Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...