Hazaribagh : बरकट्ठा में पुलिस-व्यापारी गठजोड़ से धड़ल्ले से गुजर रही मछली लदी गाड़ियां, उगाही का वीडियो वायरल…

381
Advertisment

Hazaribagh : जिले के बरकट्ठा में इन दिनों जीटी रोड कोलकाता से बिहार की ओर आने वाली मछली लदी गाड़ियां  पर बेधड़क चल रही हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इन वाहनों को पुलिस की मिलीभगत से दिन के उजाले और रात के अंधेरे में बेरोक-टोक पास कराया जा रहा है।

Advertisment

ये भी पढ़ें- Giridih Accident : हादसों से कांपा बगोदर! एम्बुलेंस-टेम्पो में भयंकर टक्कर, दूसरी तरफ कंटेनर हुआ चकनाचूर… 

लोगों के अनुसार कि जीटी रोड पर नियमित रूप से पुलिस की गश्ती टीम तैनात रहती है, लेकिन इनका मकसद सुरक्षा नहीं, बल्कि अवैध वसूली है। एक सप्ताह पूर्व एक बस गोरहर थाना क्षेत्र में पलट गई थी, जिसमें यात्रियों से अधिक मछली लदी थी। इस दुर्घटना की प्राथमिकी तो दर्ज की गई, लेकिन उसमें मछली की कोई चर्चा तक नहीं की गई।

ये भी पढ़ें- Dhanbad Murder : दोस्ती का खून: तालाब में युवक का शव मिलने से मची सनसनी, दोस्तों पर हत्या का आरोप… 

Hazaribagh : पैसे लेकर वाहन पास कराते हुए पुलिसकर्मियों की तस्वीरें कैद

इससे यह साफ झलकता है कि पुलिस और मछली व्यापारियों के बीच गहरी सेटिंग है। इतना ही नहीं, मछली लदे वाहनों को पैसे लेकर पास कराते हुए कुछ पुलिसकर्मियों की हरकतें कैमरे में भी कैद हो चुकी हैं। ये वीडियो अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बने हुए हैं और पुलिस विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार की परतें खोलने के लिए पर्याप्त सबूत माने जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh : माइनिंग क्षेत्र के सरकारी स्कूलों की बदहाली पर सरकार गंभीर, डीसी की अध्यक्षता में हाईलेबल बैठक… 

इस संबंध में 22Scope संवाददाता ने जब थाना प्रभारी गोरहर सोनू कुमार से बातचीत किया तो उन्होंने साफ़ मना कर दिया। उन्होंने कहा कि ये आरोप बेबुनियाद है। हालांकि 22scope न्यूज़ इस ख़बर व फ़ोटो की स्पष्ट पुष्टि नहीं करता है।

पीयूष पांडे की रिपोर्ट–

ये भी जरुर पढ़ें——–

Lohardaga Double Murder : डबल मर्डर से दहली लोहरदगा, मां-बेटे की निर्मम हत्या से गांव में दहशत… 

क्यों चौक गए क्या! “इमरजेंसी यादव” नाम तो नहीं सुना होगा…

Bokaro Crime : डियो-हॉरलिक्स का था शौक बन गया चोर, 24 घंटे में सलाखों के पीछे अपराधी… 

Palamu Crime : गहनों की बड़ी लूट का सनसनीखेज खुलासा, भारी मात्रा में लूटे गए सोने चांदी के साथ दो गिरफ्तार… 

Giridih : आसमानी बिजली का कहर, चपेट में आकर वृद्ध की दर्दनाक मौत…

Hazaribagh में पुलिस का बड़ा एक्शन, एक साथ पकड़ाए 107 फरार अभियुक्त… 

Ranchi रथयात्रा को लेकर ट्रैफिक में बड़ा बदलाव, 7 जुलाई तक इन रुटों पर बंद रहेगा वाहनों का आवागमन… 

Bokaro में भव्य तरीके से निकली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, लाखों श्रद्धालू हुए शामिल… 

 

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates