नित्यानंद का मीसा से अपील, कांग्रेस की गोद में बैठे लालू को जेपी के साथ किए वादों को दिलायी याद

दरभंगा : आपातकाल के 50वां वर्ष पूरे होने पर भाजपा के द्वारा कांग्रेस द्वारा लगाए गए आपातकाल के काले अध्याय का पूरे देश में जनसभा के माध्यम से मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में दरभंगा के अलीनगर विधानसभा के पाली स्थित एक संगोष्ठी सह जनसभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भारत सरकार राज्य गृह मंत्री नित्यानंद राय ने शिरकत किया। सभा से पहले प्रेसवार्ता करते हुए नित्यानंद राय ने लालू प्रसाद यादव पर तीखा हमला करते हुए कहा कि लालू यादव की बेटी मीसा भारती के नाम पर ही मीसा कानून बना हुआ है।

Goal 2 22Scope News

लालू यादव संविधान के हत्यारे कांग्रेस की गोद में जाकर बैठ गए – नित्यानंद राय

वहीं उन्होंने मीसा भारती से अपील करते हुए कहा कि पिता आपातकाल के खिलाफ जयप्रकाश नारायण के आंदोलन में कांग्रेस को मिटाने का सब लोगों ने सपत लिया था। आज लालू यादव संविधान के हत्यारे कांग्रेस की गोद में जाकर बैठ गए। लालू यादव की बेटी मीसा को अपनी बहन बताते नित्यानंद राय ने लालू यादव पर न सिर्फ बड़ा हमला किया बल्कि मीसा से अपने पिता लालू यादव को आपातकाल की जरूर याद दिलाने को कहा। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है आप इस काम को जरूर करेंगे।

यह भी पढ़े : नित्यानंद ने कहा- RJD खुद परिवारवाद की है पार्टी, तेजस्वी को बोलने का हक नहीं

वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

Saharsa News: क्लासरूम से सोशल मीडिया तक, मॉडल स्कूलों में पढ़ाई...

 बिहार के सहरसा के मॉडल स्कूलों में छात्र पढ़ाई के साथ कंटेंट क्रिएशन और वीडियो ब्लॉगिंग सीख रहे हैं। सात निश्चय-3 के तहत डिजिटल...

Bihar News: ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना से दो साल में...

बिहार की ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना के तहत दो वर्षों में 181 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी मिली। इनमें 86 महिला और 95 पुरुष...

Ranchi News: रांची में CCTV कैमरे नहीं लगाने पर हाईकोर्ट नाराज,...

झारखंड हाईकोर्ट ने रांची के पुलिस थानों और प्रमुख सड़कों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए जाने पर नाराजगी जताई। गृह सचिव, डीजीपी और एसएसपी...