Hazaribagh Breaking : हजारीबाग से गोली चलने की खबर आ रही है। हजारीबाग के लाखे मोहल्ले में अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी है। गोली लगने के बाद आनन-फानन में व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरो ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।
मृत व्यक्ति का नाम परशुराम प्रसाद बताया जा रहा है जो कि चतरा का रहने वाला है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। व्यक्ति की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर है बुरा हाल है। व्यक्ति को गले और चेहरे में गोली मारी गई है। गोली मारने के बाद अपराधी फरार हो गए हैं।
आज ही मृतक का जन्मदिन था
जानकारी के मुताबिक मृतक लाखे में किराये के मकान में रहता था और विष्णुगढ़ में नर्सिंग होम चलाता था। मृतक के भाई ने दी जानकारी में कहा कि आज ही उसके भाई का जन्मदिन भी था पर आज उसकी हत्या हो गई। कुछ वर्ष पूर्व उसके चाचा की भी हत्या हुई थी। कुछ माह पूर्व उसके भाई पर गोली भी चली थी।
घटना किस कारण हुई ये कहना संभव नहींं है। हालांकि मृतक के भाई ने पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। उसने कहा कि पुलिस की लापरवाही से यह घटना हुई है। उसने कहा कि पिछली बार गोली चलने की घटना की जांच सही से होती तो शायद आज भाई जिंदा होता।


