Ranchi : राजेश मुंडा गोलीबारी कांड का पर्दाफाश, इस विवाद में मारी थी गोली…

Ranchi : कुछ दिनों पहले हुए जमीन कारोबारी राजेश मुंडा पर गोलीबारी कर जानलेवा हमला मामले का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम सौरभ कुमार सिंह उर्फ छोटू बताया जा रहा है। आरोपी के पास से पुलिस गिरफ्तार के दौरान एक जिंदा कारतूस और पिस्तौल बरामद किया है। हालांकि घटना में शामिल एक अन्य आरोपी अभी भी फरार बताया जा रहा है।

ये भी पढे़ं- Hazaribagh : बरही के आयरन फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट, तीन की मौत, कई मलबे में दबे… 

Ranchi : जमीन विवाद में हुई थी जानलेवा हमला

बताते चलें कि कुछ दिनों पहले राजधानी रांची के कांके स्थित चांदनी चौक के पास जमीन कारोबारी राजेश मुंडा पर जानलेवा हमला हुआ था। अपराधियों ने राजेश को गोली मारकर हत्या करने का प्रयास किया था और वहां से फरार हो गए थे। जिसके बाद पुलिस ने आज एक आरोपी सौरभ को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि जमीन विवाद की वजह से घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस मामले में फरार चल रहे दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी कर रही है।

Puja Singhal PMLA Case: IAS पूजा सिंघल को सुप्रीम कोर्ट से...

Puja Singhal PMLA Case: झारखंड कैडर की आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट से तत्काल राहत नहीं मिली है। शीर्ष...

Dhanbad Food Raid: धनबाद में मिलावटी खाद्य पदार्थों पर बड़ी कार्रवाई,...

Dhanbad Food Raid: जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू किया है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी...

BIIPP 2026 Bihar: बिहार में नई औद्योगिक निवेश नीति की तैयारी,...

BIIPP 2026 Bihar: बिहार में औद्योगिक विकास को नई दिशा देने की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य में निवेश को बढ़ावा देने और...