Hazaribagh: अवैध कोयला खदान में लापता हुए तीन मजदूरों की तलाश जारी, परिजन कर रहे मुआवजे और नौकरी की मांग

Hazaribagh: जिले के केरेडारी प्रखंड में कंडावेर गांव स्थित खावा नदी के मुहाने पर स्थित अवैध खदान में डूबे तीन मजदूरों का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। 21 मई को तीन मजदूर इस अवैध खदान में डूब गए थे। तब से एनटीपीसी और स्थानीय जिला प्रशासन उनका रेस्क्यू करने का प्रयास कर रहा था, परंतु विगत तीन दिनों से एनडीआरएफ की टीम भी डूबे हुए मजदूरों को खोजने का प्रयास कर रही है, लेकिन उन्हें भी सफलता हाथ नहीं लगी है।

Hazaribagh: परिजन कर रहे मुआवजे और नौकरी की मांग

इस बीच मजदूर के परिजन अब आस छोड़ने लगे हैं और मृतक के घर वाले अब मुआवजे की मांग भी कर रहे हैं। साथ ही साथ बड़कागांव और केरेडारी प्रखंड में स्थित एनटीपीसी की कोल खनन कंपनी में नौकरी की भी मांग कर रहे हैं, जिससे कि उनके घर और परिवार चल सके। वहीं हजारीबाग की उपयुक्त नैंसी सहाय ने कहा है कि एनडीआरएफ की टीम पूरा प्रयास कर रही है। चुकी अवैध खदान के अंदर काफी पानी है, जिसे निकालने का प्रयास किया जा रहा है। जल्दी एनडीआरएफ इसमें सफल हो पाएगा।

शशांक शेखर की रिपोर्ट

JPSC Scam: चचेरे भाई को पास कराने के लिए 20 लाख...

 JPSC भर्ती धांधली मामले में CID जांच के दौरान चचेरे भाई को पास कराने के लिए 20 लाख की कथित डील और पूर्व चेयरमैन...

JPSC Scam: पतंजलि IAS एकेडमी के संचालक संजीत कुमार को झटका,...

 झारखंड में JPSC भर्ती परीक्षा धांधली मामले में पतंजलि IAS एकेडमी के संचालक संजीत कुमार की नियमित जमानत याचिका खारिज। CID के अनुसार, 119...

Ranchi Crime News: अरगोड़ा में चेन स्नैचरों का आतंक, तीन दिनों...

 रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में तीन दिनों के भीतर दो महिलाओं की सोने की चेन झपट ली गई। हरमू में हुई दोनों घटनाओं...