Hazaribagh Crime : एनटीपीसी के वरीय पदाधिकारी कुमार गौरव की गोली मारकर हत्या

Hazaribagh Crime :  अपराधियों ने सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए एनटीपीसी के वरीय पदाधिकारी कुमार गौरव की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना हजारीबाग के कटकमदाग थाना क्षेत्र के फतह में हुई, जब कुमार गौरव अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी से हजारीबाग की ओर आ रहे थे। दो मोटरसाइकिल पर सवार अज्ञात अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद उन्हें हजारीबाग के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही एनटीपीसी के वरिष्ठ पदाधिकारी और जिले के पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी अस्पताल पहुंचे। हजारीबाग एसपी अरविंद कुमार सिंह ने घटनास्थल का मुआयना कर अपराधियों की तलाश के लिए छानबीन शुरू कर दी है।

Hazaribagh Crime : परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मूल रूप से नालंदा के किंगर सराय के निवासी कुमार गौरव अपने परिवार के इकलौते बेटे थे। उनके पिता का निधन तब हुआ था जब वे महज दो साल के थे। उनकी माता ने कठिनाइयों के बावजूद उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया। कुमार गौरव की उम्र 42 वर्ष थी और उनकी 10 साल की एक बेटी है, जो हजारीबाग के एक स्कूल में पढ़ाई कर रही है।

Hazaribagh Crime – एनटीपीसी और प्रशासन पर उठे सवाल

एनटीपीसी पकरी बरवाडीह के परियोजना प्रमुख फैज तैयब ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। कोल माइनिंग पकरी बरवाडीह नेफी के अध्यक्ष कमल राम रजक ने सरकार से एनटीपीसी के कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और मृतक के परिवार के लिए ठोस मदद देने की मांग की है।

Hazaribagh Crime :

गौरतलब है कि इससे पहले भी कोल परियोजना से जुड़े तीन अधिकारियों की हत्या हो चुकी है। एनटीपीसी और उसकी सहयोगी कंपनियों पर लगातार हो रहे हमलों से कर्मचारियों में दहशत है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में अपराधियों की धरपकड़ के लिए गश्त बढ़ा दी गई है।

एनटीपीसी भारत सरकार की एक प्रमुख कंपनी है, जो बड़कागांव में कोयला खनन का कार्य करती है। ऐसे में इस तरह की घटनाएं पूरे सिस्टम की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं।

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजधानी पटना में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: दुर्गा पूजा पंडालों में स्वच्छता अभियान...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए विशेष अभियान...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली-छठ पर बिहार आने वालों को...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली और छठ महापर्व पर घर लौटने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों...