अपराधियों ने घेर कर महिला को मारी गोली

सीवान : सीवान के जीबी नगर थाना क्षेत्र में एक महिला को अपराधियों ने घेर कर गोली मार दी है। बताया जाता है कि महिला अपने पति के साथ डॉक्टर से दिखाकर घर के लिए जा रही थी। तभी रास्ते में घेर कर अपराधियों ने गोली मार दी है। गोली लगने के बाद महिला को स्थानीय लोगों के सहयोग से सीवान के रेफरल अस्पताल लाया गया है जहां महिला की स्थिति काफी चिंता जनक बनीं हुई है। वहीं महिला को डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया है। गोली लगने वाली महिला का नाम नसीमा खातून है जो कि गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद की रहने वाली बताई जा रही है। घटना के बाद जीबी नगर की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

यह भी पढ़े : थाने से जिला पार्षद हुआ फरार, मारपीट के आरोप में सीवान पुलिस ने किया था गिरफ्तार…

यह भी देखें :

कुमार रवि की रिपोर्ट

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...