Hazaribagh: बिहार चुनाव प्रचार में व्यस्त होने के बावजूद सांसद मनीष जायसवाल ने दिखाई संवेदना, सांसद प्रतिनिधियों को भेजा घटनास्थल

Hazaribagh: कटकमसांडी प्रखंड के शाहपुर पंचायत के ग्राम झरदाग में एक ही परिवार के चार बच्चों की तालाब में डूबने से हुई मौत की सूचना प्राप्त होते ही बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए के पक्ष में चुनाव प्रचार में रहने के बावजूद हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने गंभीरता दिखाई और तत्काल अपने सदर विधानसभा क्षेत्र के कई सांसद प्रतिनिधियों के साथ अपने लोकसभा क्षेत्र के सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी को घटनास्थल पर भेजा और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने के साथ मृतकों की पोस्टमार्टम प्रक्रिया में सहयोग करने का निर्देश दिया।

Hazaribagh: मुआवजा राशि तत्काल पीड़ित परिवार को देने का आग्रह

सांसद मनीष जायसवाल ने हजारीबाग के उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह से बात करके रात्रि में ही पोस्टमार्टम प्रक्रिया सुनिश्चित करने के साथ आपदा प्रबंधन के तहत मिलने वाली मुआवजा राशि तत्काल पीड़ित परिवार को देने का आग्रह किया। सांसद मनीष जायसवाल के निर्देश पर उनके हजारीबाग विधानसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि किशोरी राणा, प्रेमचंद प्रसाद, बीरेंद्र कुमार बीरू और हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और मृतकों के पोस्टमार्टम में सहयोग किया।

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...