Hazaribagh : नागालैंड से चुनाव कराने आए IRB जवान सड़क दुर्घटना में घायल, स्थिति गंभीर…

Hazaribagh : हजारीबाग में हुए एक सड़क दुर्घटना में नागालैंड आईआरबी के जवान सिटेलो रेगंना बुरी तरह से घायल हो गए। सिटेलो रेगंना नागालैंड आईआरबी के जवान है जो हजारीबाग में चुनाव संपन्न करने के लिए पहुंचे हैं। सिंदूर स्थित एक बूथ में इन्हें तैनात किया गया था। इसी बीच अपने बूथ से वे कुछ समान लेने के लिए बाहर निकले थे। सड़क पार करने के दौरान एक गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी।

ये भी पढ़ें- Ranchi : चुनाव आयोग पर जमकर बरसे सुप्रियो कहा-चुनाव मत कराइए सीधे सर्टिफिकेट ही दे दीजिए… 

Hazaribagh : पैर टूटा, चेहरे की स्थिति गंभीर

टक्कर लगने के बाद वे गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में जवान को तुरंत हजारीबाग के एक निजी अस्पताल में एडमिट किया जहां प्रारंभिक इलाज करने के दौरान उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया है। अस्पताल के चिकित्सक डॉ अनिल ने जानकारी दी कि उन्हें हेड इंजरी है। इसके अलावा उनके चेहरे पर भी गंभीर चोट है। एक पैर भी टूटा हुआ है। जवान की स्थिति बेहद नाजुक है इसे देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Congress ने जारी किया मेनिफेस्टो, 5 के जगह 7 किलो राशन और महिलाओं को मिलेगा… 

घटना की सूचना मिलने के बाद कोर्रा पुलिस अस्पताल पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली। मिली जानकारी के अनुसार किस गाड़ी ने धक्का मारा इसकी पहचान नहीं हो पाई है। सूचना मिलने के बाद नागालैंड आईआरबी के पदाधिकारी भी अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली वहीं घायल जवान के साथ दो अन्य जवान भी उनके साथ रांची गए हैं।

हजारीबाग से शशांक शेखर की रिपोर्ट—

Saffrn

Trending News

GEMS of Bihar Anniversary: दिल्ली में जेम्स ऑफ बिहार का 6वां...

 दिल्ली में GEMS of Bihar के 6वें स्थापना दिवस समारोह में बिहार के विकास, निवेश, रोजगार और उद्योग विस्तार पर विशेषज्ञों ने रखे विचार।GEMS...

Heat Relief Initiative: South East Central Railway ने यात्रियों को दी...

 भीषण गर्मी के बीच South East Central Railway ने बिलासपुर समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर मिस्टिंग सिस्टम शुरू किया, यात्रियों को मिल रही राहत।Heat...

ग्रामीण Housing Mission में बड़ी सफलता: बिहार के 41 लाख से...

बिहार में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 41 लाख से अधिक परिवारों ने पक्का मकान बनाया। योजना पर अब तक 5.57 लाख करोड़...

मासूमगंज में युवक की संदिग्ध मौत, जमीन विवाद में हत्या की...

बाढ़ : बाढ़ थाना क्षेत्र के मासूमगंज गांव में लगभग 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई।...

मुसवा भेडिहारी गांव में अवैध शराब कारोबार पर ग्रामीणों का हंगामा,...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के सुगौली थाना क्षेत्र स्थित मुसवा भेडिहारी गांव इन दिनों कथित अवैध शराब कारोबार को लेकर चर्चा में है। ग्रामीणों...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img